ETV Bharat / bharat

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्रॉफ्ट CRASH, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी की मौत, गंगा किनारे फैला मलबा, AAIB करेगा जांच

पुलिस कमिश्नर ने की हादसे की पुष्टि, हादसा गंगा बैराज पर हुआ.

two-pilots-killed-in-trainer-aircraft-crash-in-kanpur
हर तरफ फैला एयरक्रॉफ्ट का मलबा. (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 12:57 PM IST

|

Updated : August 27, 2026 at 3:18 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर : शहर से इस वक्त बड़े हादसे की खबर है. जानकारी के अनुसार, यहां एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश कर गया है. यह हादसा गंगा बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुआ है. हादसे में 2 पायलटों की मौत हुई है. कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने दोनों की मौत की पुष्टि की है. हादसा कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में हुआ.

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्रॉफ्ट CRASH. (etv bharat)

हादसा कानपुर के गंगा बैराज के समीप नत्था पुरवा गांव में गुरूवार सुबह अचानक हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक धमाके की आवाज़ के साथ एक एयरक्राफ्ट (टेक्नम) क्रैश हो गया. इस हादसे में इंस्ट्रक्टर गुजरात निवासी सचिन भाटिया व ट्रेनी कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी की मौत हो गई. ये जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, जेसीपी संकल्प शर्मा, डिसीपी सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए.



पुलिस अफसर क्या बोले: पुलिस आयुक्त रघुवीरलाल ने बताया कि हादसा करीब 11:30 बजे हुआ है. हादसे की जानकारी डीजीसीए ऑफिस को दी गयीं है. ये एक चार सीटर एयरक्राफ्ट था. इसमें इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी बैठे थे. उन्हें कुल तीन हज़ार घंटों के विमान चालन का अनुभव था. बाकी इस मामले में तकनीकी जानकारी की जा रही है. दोनों मृतकों के परिजनों को भेज सूचना दी गयीं है. दोनों गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से एयरक्राफ्ट लेकर निकले थे.

कमिश्नर ने क्या कहा. (etv bharat)



जहां हादसा हुआ वहां पूरा मलबा बिखर गया: शहर में गंगा बैराज के पास जहां एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ, वहां जो मलबा बिखरा था उससे पुलिस कर्मी अंदाजा लगा रहे थे की किसी वस्तु के भिड़ने से ऐसा हादसा हो सकता है.

हालांकि हादसे की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी. वहीं धमाके की आवाज़ के बाद से ग्रामीण बहुत अधिक दहशत में आ गए. ग्रामीणों का कहना था, ऐसा लगा मानो कोई बम धमाका हुआ हो. हादसे के बाद से पुलिस कर्मी ये भी कह रहे थे की रक्षा बंधन से पहले दो परिवारों में गम का माहौल बन गया.

two-pilots-killed-in-trainer-aircraft-crash-in-kanpur
मौके पर पहुंची पुलिस. (etv bharat)
two-pilots-killed-in-trainer-aircraft-crash-in-kanpur
मौके पर पहुंची पुलिस. (etv bharat)
two-pilots-killed-in-trainer-aircraft-crash-in-kanpur
मौके पर पहुंची पुलिस. (etv bharat)
two-pilots-killed-in-trainer-aircraft-crash-in-kanpur
हर तरफ फैला एयरक्रॉफ्ट का मलबा. (etv bharat)
two-pilots-killed-in-trainer-aircraft-crash-in-kanpur
हर तरफ फैला एयरक्रॉफ्ट का मलबा. (etv bharat)

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो करेगा जांच

इस दुर्घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जांच के निर्देश दिए हैं. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के तीन अधिकारियों की एक टीम जरूरी रेगुलेटरी निगरानी और तालमेल के लिए घटनास्थल पर जा रही है. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सूचित कर दिया गया है और वह लागू नियमों के अनुसार दुर्घटना की विस्तृत जांच करेगा. जांच के जरिए दुर्घटना के हालात और कारण का पता लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः UPTET 2026 का रिजल्ट जारी: प्राथमिक में 5.71 लाख और उच्च प्राथमिक में 7.59 लाख अभ्यर्थी हुए सफल

Last Updated : August 27, 2026 at 3:18 PM IST