ETV Bharat / bharat

देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, साजिश जानकर हो जाएंगे हैरान

देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की साजिश में शामिल दो आरोपी चढ़े हत्थे, विक्रम को मारने के लिए एक आरोपी ने ज्वॉइन किया था जिम

DEHRADUN VIKRAM SHARMA MURDER CASE
देहरादून में विक्रम हत्याकांड (फाइल फोटो- Police)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 23, 2026 at 2:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की साजिश में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ और दून पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग प्रांतों से दबोचा है.

दो आरोपी गिरफ्तार: दरअसल, सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने खुलासा किया है. जिसके तहत दून पुलिस ने अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई महीने पहले ही विक्रम शर्मा को मारने की योजना बनाई थी.

DEHRADUN VIKRAM SHARMA MURDER CASE
विक्रम शर्मा (फाइल फोटो- Police)

जमशेदपुर और नोएडा में मारने की थी तैयारी: बताया जा रहा है कि जमशेदपुर और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी थी, लेकिन विक्रम के साथ ज्यादा लोगों के चलने के कारण वो योजना को अंजाम नहीं दे पाए थे. घटना से करीब 3 महीने पहले साजिश में शामिल एक आरोपी ने उसी जिम को ज्वॉइन किया था, जिसमें विक्रम शर्मा जाता था.

हरिद्वार से रेंट पर ली थी स्कूटी और बाइक: पुलिस की मानें तो घटना के दिन भी आरोपी ने ही अपने अन्य साथियों को फोन के माध्यम से विक्रम शर्मा के जिम में होने की जानकारी दी थी. घटना के बाद भागने के लिए आरोपियों ने हरिद्वार से स्कूटी और बाइक रेंट पर ली थी. जिसका उन्होंने भागने में इस्तेमाल किया था.

DEHRADUN VIKRAM SHARMA MURDER CASE
घटना के बाद फॉरेंसिक टीम (फाइल फोटो- ETV Bharat)

13 फरवरी को मारी गई थी विक्रम शर्मा को गोली: वहीं, घटना में फरार आरोपियों पर देहरादून एसएसपी ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. अभी भी 6 आरोपी फरार चल रहे हैं. बता दें कि बीती 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में स्थित एक जिम से बाहर आते वक्त आरोपियों ने विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

फरार आरोपियों के नाम-

  1. अंकित वर्मा, निवासी- जमशेदपुर, झारखंड
  2. आशुतोष सिंह, निवासी- जमशेदपुर, झारखंड
  3. विशाल सिंह, निवासी- जमशेदपुर, झारखंड
  4. आकाश कुमार
  5. यशराज
  6. जितेंद्र

ये भी पढ़ें-