ETV Bharat / bharat

गुरुग्राम में हैवानियत की दास्तान सुन खौल उठेगा आपका खून, त्रिपुरा की रहने वाली पीड़िता की मां ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की हैवानियत की शिकार हुई त्रिपुरा की युवती की मां ने दिल दहला देने वाली दास्तान सुनाई है.

Tripura Girl Assaulted in Gurugram Update Mother narrated a heart wrenching story
गुरुग्राम में हैवानियत की दास्तान सुन खौल उठेगा आपका खून (ANI)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 22, 2026 at 7:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में अपने लिव-इन-पार्टनर की हैवानियत की शिकार बनी 19 वर्षीय त्रिपुरा की युवती की मां मीडिया के सामने आई और बेटी की दिल दहला देने वाली पूरी दास्तान सुनाई.

"टाइम नहीं है, मार दिया जाएगा" : पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने 16 फरवरी को ज़ुल्म के बारे में बताने के लिए कॉल किया था, और उस समय कहा था कि आरोपी उसे मार देगा. 16 फरवरी की रात 10 बजे बेटी ने उन्हें कॉल किया और कहा कि 'मेरे पास टाइम नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा. शिवम नाम का एक शख्स पिछले 3 दिनों से मेरे साथ मारपीट कर रहा है. उसने मुझे मारा और जला भी दिया, वो आज मुझे मार देगा..."

मां ने सुनाई हैवानियत की दास्तां : त्रिपुरा की रहने वाली पीड़िता की मां ने आगे बताया कि बेटी के मुताबिक आरोपी शिवम ने उसे तीन दिन तक एक कमरे में बंद रखा और उसके प्राइवेट पार्ट्स को जलाकर, उस पर पेशाब करके और तीन दिन तक बार-बार उसके अलग-अलग हिस्सों को काटकर उसे टॉर्चर किया. उसने चाकू से उसके शरीर पर कई जगह काटा. उनकी बेटी बायो-टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने गुरुग्राम आई थी. ऑनलाइन ऐप्स के ज़रिए उसकी आरोपी शिवम से दोस्ती हुई थी. शिवम ने शादी का झांसा देकर बेटी के साथ रेप किया. मेरी बेटी की हालत बहुत खराब है..."

ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी दोस्ती : वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता एक ऑनलाइन ऐप के ज़रिए दिल्ली के नरेला के एक युवक से मिली थी. पूरा मामला गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना इलाके का है. पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. FIR में दर्ज बयान के मुताबिक, 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा. आरोप है कि उसने उसके सिर पर स्टील की बोतल से हमला किया, फिर उसका सिर दीवार और फर्नीचर से पटका, उसे मिट्टी के बर्तन से मारा और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की भी कोशिश की. इसके अलावा आरोपी ने उसके पैरों पर चाकू से हमला किया और धमकी दी कि वो उसे इतनी बुरी तरह पीटेगा कि वो कभी चल नहीं पाएगी और ना ही कभी मां बन पाएगी.

मां ने फोन कर पुलिस को बुलाया : पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो भी रिकॉर्ड किया है. 18 फरवरी की रात को, पीड़िता ने आरोपी के फोन से अपनी मां को सब कुछ अपनी रीजनल भाषा में बताया क्योंकि आरोपी वो भाषा नहीं समझता था. फिर उसकी मां ने 112 पर कॉल किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. एफआईआर में बीएनएस की धाराएं 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) लगाई गई हैं.