ETV Bharat / bharat

उत्तराखंड कुंवारी पास ट्रेक पर ट्रैकर लापता, SDRF और पुलिस खोजबीन में जुटी, हरियाणा से आया था 17 लोग का दल

चमोली में ट्रैकिंग पर गए एक ट्रैकर के लापता होने की खबर सामने आया है, जिसकी तलाश में SDRF ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

TREKKER MISSING CHAMOLI
उत्तराखंड कुंवारी पास ट्रेक पर ट्रैकर लापता (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 27, 2025 at 10:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में ट्रेक पर गए एक ट्रैकर के फंसने की सूचना मिली है. ट्रैकर की तलाश में वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है. लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के मुताबिक शनिवार को जोशीमठ नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत कुंवारी पास ट्रेक पर पांगरचुला क्षेत्र में एक ट्रैकर के फंसने होने की सूचना पुलिस को मिली थी. बताया जा रहा है कि शिवंम गुप्ता नाम के ट्रैकर ने अपने दोस्त अनूप को फोन करके बताया कि वह कहीं फंस गया हैं. इसके बाद अनूप ने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है.

मामले की जानकारी मिलते ही जोशीमठ से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम को कुंवारी पास ट्रेक के लिए रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि हरियाणा के गुरुग्राम से 17 ट्रैकर 25 दिसंबर को कुंवारी पास ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए गए थे. सभी को शनिवार शाम को बेस कैंप खुलारा लौटना था. लेकिन 17 में से दस लोग ही सुरक्षित बेस कैंप खुलारा पहुंचे. इसके बाद अन्य सात लोगों की तलाश में वन विभाग और स्थानीय टूर आपरेटर की टीम भेज गई है.

बताया जा रहा है कि लापता हुए सात ट्रैकर में से भी 6 मिल गए है. लेकिन एक युवक, जिसका नाम शिवंम गुप्ता है, उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है. जोशीमठ थाना प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि मौके के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि 7 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, जिसमें से 6 लोग सुरक्षित अपने कैंप तक पहुंच गए थे. उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना लगभग 6:00 बजे मिली और उसके बाद तत्काल पुलिस मौके के लिए रवाना हुई. बताया जा रहा है कि सभी ट्रैक्टर 3 दिन पहले ही ट्रैकिंग के लिए आए थे. बता दें कि उत्तराखंड में पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके है, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

पढ़ें---