घने कोहरे का असर: दिल्ली आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट, कई फ्लाइट्स प्रभावित
IGI पर भी कई उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है तो वहीं कई उड़ानों को रद्द भी किया गया है.

Published : January 11, 2026 at 8:58 AM IST
नई दिल्ली: उत्तर भारत में घने कोहरे का असर रेल व हवाई यातायात दोनों पर पड़ रहा है. राजधानी दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में कोहरे से दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें एक घंटे से लेकर चार घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं. वहीं, राजधानी दिल्ली से चलने वाली कई स्पाइसजेट की उड़ानें आज ऑपरेशन में नहीं हैं. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर प्रभावित ट्रेनें
- 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस – 2 घंटे 56 मिनट लेट.
- 12809 महाकौशल एक्सप्रेस – 1 घंटा 55 मिनट लेट.
- 12715 सचखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 1 घंटा लेट.
- 18477 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस – 1 घंटा 2 मिनट लेट.
- 16032 अंडमान एक्सप्रेस – 1 घंटा 2 मिनट की देरी.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
(वीडियो आनंद विहार रेलवे स्टेशन से है) pic.twitter.com/2S1OOFjhFk
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंच रही ट्रेनें:
- 20817 भुवनेश्वर–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस – 1 घंटा 5 मिनट लेट.
- 22462 श्री शक्ति एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 1 घंटा 35 मिनट लेट.
- 04086 सिरसा एक्सप्रेस – 1 घंटा 50 मिनट लेट.
- 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस – 2 घंटे 56 मिनट लेट.
- 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस – 1 घंटा 32 मिनट लेट.
- 11078 झेलम एक्सप्रेस – 1 घंटा 10 मिनट लेट.
- 12423 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – 2 घंटे 1 मिनट लेट.
- 16032 अंडमान एक्सप्रेस – 1 घंटा 2 मिनट लेट.
- 12716 सचखंड एक्सप्रेस – 2 घंटे 25 मिनट की देरी.
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा असर - 22405 भागलपुर–आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस – 4 घंटे 9 मिनट लेट.
- 20507 आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस – 2 घंटे 30 मिनट लेट.
- 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस – 3 घंटे 50 मिनट की देरी.
- इसके अतिरिक्त कई अन्य ट्रेनें भी 1 घंटे से कम की देरी से चल रही हैं.
हवाई सेवाओं पर भी कोहरे का असर, कई उड़ानें रद्द
कोहरे का असर सिर्फ रेल यातायात तक सीमित नहीं है बल्कि हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. दिल्ली से चलने वाली स्पाइसजेट की कई उड़ानें आज ऑपरेशन में नहीं रहीं.
- दिल्ली–मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट SG 388 – ऑपरेशन में नहीं.
- दिल्ली–बागडोगरा स्पाइसजेट फ्लाइट SG 903 – ऑपरेशन में नहीं.
- दिल्ली–वाराणसी स्पाइसजेट फ्लाइट SG 718 – ऑपरेशन में नहीं.
- दिल्ली–लेह स्पाइसजेट फ्लाइट SG 134 – ऑपरेशन में नहीं.
- दिल्ली–श्रीनगर स्पाइसजेट फ्लाइट SG 130 – ऑपरेशन में नहीं.
- दिल्ली–मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट SG 668 – ऑपरेशन में नहीं.
रेलवे और एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन व फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि कर लें. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सुरक्षा कारणों के चलते ट्रेनों की गति नियंत्रित की जिससे लोको पायलट सिग्नल देखकर ट्रेन का संचालन कर सके और कोई हादसा ना हो क्योंकि रेलवे के लिए सुरक्षा और सुरक्षा प्राथमिकता होती है. ऐसे में यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति जचने के बाद ही घर से निकले जिससे कि वह सुविधा से बच सकें.
ये भी पढ़ें :

