ETV Bharat / bharat

अजमेर में चलती कार बनी आग का गोला, पूर्व सरपंच और जिला परिषद सदस्य समेत 4 लोग जिंदा जले, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर में अराई रोड पर एक कार में अचानक आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

चार लोगों की जिंदा जलकर मौत
चार लोगों की जिंदा जलकर मौत (फोटो ईटीवी भारत अजमेर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 28, 2026 at 10:31 AM IST

|

Updated : May 28, 2026 at 1:36 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर : जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के बोराडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अराई रोड पर गुरुवार सुबह एक कार अचानक आग का गोला बन गई. इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. सीओ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पूरे मामले की जांच की जा रही है.

​अस्पताल जाते समय हुआ हादसा : मृतकों की पहचान कांग्रेसी नेता पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान, मां पूर्व सरपंच पुसी देवी और उनकी भांजी महिमा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रामसिंह चौधरी अपनी बीमार माता को अस्पताल लेकर जा रहे थे. इसी दौरान अराई रोड पर अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया.

पुलिस हर पहलू से कर रही है जांच (वीडियो ईटीवी भारत अजमेर)

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: कार में आग लगने से 6 लोग जिंदा जले, वैष्णो देवी से लौट रहे थे सभी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया. ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही बोराडा थाना पुलिस और अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला एफएसएल (FSL) व एमओबी (MOB) टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.

​इस हादसे को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी गर्म हैं. कुछ लोग इसे शॉर्ट सर्किट का नतीजा मान रहे हैं, तो वहीं कुछ ग्रामीणों ने कार में आग लगाकर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है. सीओ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस तकनीकी खराबी और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. इस दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

हत्या की आशंका पर भी जांच शुरू
हत्या की आशंका पर भी जांच शुरू (फोटो ईटीवी भारत अजमेर)

पुलिस हादसा और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है. एफएसएल टीम मौके से गहन जांच कर साक्ष्य जुटा रही है. वहीं एसपी हर्षवर्द्धन अग्रवाला भी मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस हत्या और हादसा दोनों ही एंगल से जांच कर रही है. पूर्व सरपंच की पहली पत्नी और बेटे से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: चूरू में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और डंपर की टक्कर के बाद जिंदा जले तीन लोग, डीडवाना में हादसे में एक की मौत

अजमेर पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि बोराड़ा थाना क्षेत्र में अराई रोड पर पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, मां पूसी देवी, पत्नी जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा चौधरी की कार में आग लगने से मौत हो गई. पूर्व सरपंच राम सिंह चौधरी अपनी मां के सीने में दर्द की तकलीफ होने के पर गांव से जीरौटा अस्पताल लेकर जा रहा था. वह अपनी गाड़ी से मकान के पास ही स्टेट हाईवे पर पहुंचा ही था कि अचानक गाड़ी में आग लग गई. जिससे चारों कार में ही जलकर राख हो गए. उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. एसपी अग्रवाला ने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम ने गहन जांच कर साक्ष्य जुटाए है. मृतक सुरज्ञान के गले पर गहरे जख्म के निशान है या नही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा. सभी की बॉडी काफी जल चुकी है. बातचीत में एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच राम सिंह चौधरी को वर्ष 2024 में रंजिश के चलते उसे जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी थी. वर्ष 2024 में ही उसकी सुरक्षा को विदड्रॉ कर लिया गया था.

पूर्व सरपंच राम सिंह ने मांगी थी सुरक्षा : पूर्व सरपंच राम सिंह ने पुलिस से सुरक्षा की डिमांड वर्ष 2024 के बाद भी कई बार की थी. हालांकि एसपी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ही सुरक्षा दी जाती है. वर्ष 2024 में दी गई उनकी सुरक्षा को विद ड्रॉ कर लिया गया था. सूचना मिलते ही डिप्टी आयुष वशिष्ठ, बोराड़ा थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह, अरांई थाना प्रभारी रोशन सामरिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक पड़ताल में पूर्व सरपंच राम सिंह के घर से मिला दो ईंटों पर खून के निशान भी पाए गए. साथ ही घर मे प्रारंभिक दृष्टि से लग रहा है कि वहां खूनी संघर्ष पहले हुआ है. घर के भीतर और बाहर आंगन को धोया हुआ था. पुलिस मृतक राम सिंह की पहली पत्नी और उसके बेटे समेत उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों ने मांग कहा कि पुलिस पर हमें भरोसा है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाए.

इसे भी पढ़ें: अलवर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, 40 यात्री घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

Last Updated : May 28, 2026 at 1:36 PM IST