ETV Bharat / bharat

तेलंगाना: देवजी और संग्राम समेत चार शीर्ष माओवादियों ने किया सरेंडर

देवजी, बड़े चोक्का राव, मल्ला राजी रेड्डी और नूने नरसिम्हा रेड्डी ने तेलंगाना के DGP शिवधर रेड्डी के सामने सरेंडर किया.

Top Maoist leaders surrendered along with 20 cadres in Telangana
थिप्पिरी तिरुपति उर्फ ​​देवजी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 22, 2026 at 2:40 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी के अघोषित सचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने मंगलवार 24 फरवरी को तेलंगाना के DGP शिवधर रेड्डी के सामने सरेंडर कर दिया. उनके साथ, बड़े चोक्का राव, मल्ला राजी रेड्डी और नूने नरसिम्हा रेड्डी ने भी सरेंडर किया. जीडीपी शिवधर रेड्डी ने हैदाराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने हथियार डालने वाले चार माओवादियों को इनाम के चेक सौंपे.

डीजीपी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में, कुल 591 माओवादी समाज की मुख्य धारा में लौटे हैं, इनमें सीपीआई (माओवादी) के बड़े नेता, कमांडर और सदस्य शामिल हैं. तेलंगाना में जन्मे और पले-बढ़े 11 माओवादी अभी भी छिपे हुए हैं. उनमें से कुछ हमसे बातचीत कर रहे हैं. वे भी जल्द ही बाहर आ जाएंगे.

देवजी और संग्राम समेत चार शीर्ष माओवादियों ने किया सरेंडर
देवजी और संग्राम समेत चार शीर्ष माओवादियों ने किया सरेंडर (ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निमंत्रण पर कई माओवादी अपनी गुमनामी छोड़कर आम जिंदगी की मुख्य धारा में लौट रहे हैं. हम राज्य सरकार द्वारा घोषित इनाम और पुनर्वास लाभ उन लोगों को तुरंत देंगे जो आए हैं.

डीजीपी ने कहा कि स्पेशल इंटेलिजेंस आईजी सुमति और उनकी टीम को मेरी बधाई, जिन्होंने माओवादियों के सरेंडर में अहम भूमिका निभाई. मैं IDG इंटेलिजेंस विजय कुमार को भी बधाई देता हूं.

इस मौके पर, DGP ने देवजी, बड़े चोक्का राव, मल्ला राजी रेड्डी और नूने नरसिम्हा की माओवादी यात्रा के बारे में बताया. उन्होंने दोहराया कि वह उन माओवादियों के अधिकारों की रक्षा करने की कोशिश करेंगे जो आम जिंदगी की मुख्यधारा में आ गए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो वह उनकी जान के लिए अपनी जान भी जोखिम में डालेंगे.

इस मौके पर मल्ला राजी रेड्डी उर्फ ​​संग्राम ने कहा कि हम लोगों के मुद्दों पर काम करेंगे. हमारा इरादा राजनीतिक व्यवस्था में जाने का नहीं है. हमने लोगों के मुद्दों पर उनके संघर्षों को संगठित करने के लिए कानून के दायरे में काम करने के बारे में सोचा है. हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि जब भी मौका मिलेगा हम लोगों के संघर्षों के पीछे खड़े रहेंगे. माओवाद कभी खत्म नहीं होगा. यह पूरी दुनिया में बढ़ता रहेगा.

सरेंडर करने वाले माओवादियों के लिए पुनर्वास फायदे

तेलंगाना सरकार की पुनर्वास स्कीम के मुताबिक...

  • टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी: सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM), पोलित ब्यूरो मेंबर (PBM) को 25 लाख रुपये कैश रिवॉर्ड
  • मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम: सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) को 25 लाख रुपये कैश रिवॉर्ड
  • बड़े चोक्का राव उर्फ दामोदर: स्टेट कमेटी मेंबर (SCM) को 20 लाख रुपये कैश रिवॉर्ड
  • नून नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना: स्टेट कमेटी मेंबर (SCM) को 20 लाख रुपये कैश रिवॉर्ड

राज्य और केंद्र सरकारों की पुनर्वास स्कीम के अनुसार, उन्हें कुल 90 लाख रुपये कैश रिवॉर्ड डिमांड ड्राफ्ट/चेक के रूप में दिया जाएगा. साथ ही, तेलंगाना राज्य पुलिस विभाग और तेलंगाना सरकार की पुनर्वास स्कीम के अनुसार उन्हें मिलने वाले सभी फायदे तुरंत दिए जाएंगे.

इससे पहल, 22 फरवरी को सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तेलंगाना के शीर्ष माओवादी नेता थिप्पिरी तिरुपति उर्फ ​​देवजी और मल्ला राजी रेड्डी उर्फ ​​संग्राम के साथ करीब 20 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है. कहा गया था कि प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) पार्टी से जुड़े इन नक्सलियों ने तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के जंगलों में पुलिस के सामने सरेंडर किया.

देवजी की गिनती शीर्ष माओवादी नेताओं में होती है, जो वर्तमान माओवादी पार्टी की सेंट्रल कमेटी का सचिव है. नंबाला केशव राव के एनकाउंटर के बाद वह सीपीआई (माओवादी) पार्टी को लीड कर रहा है.

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटनाक्रम प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के खात्मे का इशारा करता है, क्योंकि इसके दो बड़े नेताओं, पार्टी सचिव थिप्पिरी तिरुपति उर्फ ​​देवजी (60) और सेंट्रल कमेटी-कम-पोलित ब्यूरो मेंबर मल्ला राजी रेड्डी उर्फ ​​संग्राम (76) ने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट में तेलंगाना पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि दोनों नेताओं ने पार्टी के 16 अन्य कैडरों के साथ रविवार सुबह कोमाराम-भीम आसिफाबाद जिले में तेलंगाना पुलिस के स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के सामने सरेंडर कर दिया. इन कैडरों में कुछ हाई-प्रोफाइल माओवादी नेता भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- नक्सलवाद को झटका: तेलंगाना पुलिस ने टॉप माओवादी कमांडर बरसा देवा और 15 अन्य को गिरफ्तार किया