हरियाणा के रोहतक में 3 विदेशी युवकों की मौत, न्यू ईयर की पार्टी के बाद अंगीठी जलाकर सोए थे
हरियाणा के रोहतक में अंगीठी जलाकर सो रहे तीन नेपाली युवकों की दम घुटने से मौत हो गई है.

Published : January 1, 2026 at 10:36 PM IST
रोहतक : हरियाणा के रोहतक शहर के कच्चा चमारिया रोड स्थित एक फार्म हाउस में नेपाल के 3 युवकों की मौत हो गई. फार्म हाउस में नए साल की पार्टी थी और तीनों युवक वहां पर खाना बनाने के लिए आए थे. इसके बाद फार्म हाउस के एक कमरे में ही अंगीठी जलाकर सो गए. गुरूवार दोपहर बाद तीनों के शव मिले. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस भिजवा दिया है.
अंगीठी जलाकर सो गए : कच्चा चमारिया रोड रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री के पास फौजी फार्म हाउस में नए साल की पार्टी थी. सेक्टर-34 निवासी नरेंद्र अपने दोस्तों के साथ यहां पर पार्टी कर रहा था. इस पार्टी में नेपाल निवासी योगी कवर कमल, राज और संतोष खाना बनाने के लिए आए थे. बुधवार देर रात को पार्टी खत्म करने के बाद नरेंद्र और उसके दोस्त अपने घर चले गए. जबकि नेपाल के तीनों युवक फार्म हाउस पर ही रुक गए. नेपाली युवकों में से एक युवक का जन्मदिन था. इस वजह से उन नेपाली युवकों ने अपनी अलग से पार्टी की. तीनों रात को खाना खाने के बाद कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए.
दम घुटने से हो गई मौत : गुरूवार शाम को जब टेंट हाउस के कर्मचारी फार्म हाउस से सामान उठाने के लिए आए तो कमरे के अंदर नेपाल के तीनों युवक बेसुध पड़े हुए थे. उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि तीनों युवकों ने सोने से पहले कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी और इसी वजह से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई. डीएसपी गुलाब सिंह का कहना है कि एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया था. मृतक के परिजनों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है. पुलिस ने तीनों शवों को पीजीआईएमएस भिजवा दिया है. शुक्रवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम होगा.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - बीवी की टीटीई से ट्रेन में हुई लड़ाई, रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने पर बात आई, पति अरेस्ट
ये भी पढ़ें - रेवाड़ी से राजस्थान जा रही ट्रेन के शीशे तोड़े, चढ़ने से रोकने पर यात्रियों ने किया बवाल
ये भी पढ़ें - हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप, फैन बोला - अपशब्द बोले, माफी की डिमांड

