ETV Bharat / bharat

बिहार में महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला हंसुआ, चोरी का विरोध करने पर पीड़िता के साथ दरिंदगी

बिहार में दरिंदगी की कहानी लगातार सामने आ रही है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. पढ़ें खबर

thief attack woman In muzaffarpur
एसकेएमसीएच (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 2, 2026 at 7:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीबाद ओपी इलाके के एक गांव में चोरी का विरोध करने पर महिला पर बदमाश ने हमला कर दिया. घायल महिला का इलाज श्री कृष्ण मेमोरियल अस्पताल (एसकेएमसीएच) में चल रहा है, जहां उनका ऑपरेशन किया गया.

महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला हंसुआ : स्थानी लोगों का कहना है कि गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा. आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने चोरी का विरोध किया, तो बदमाश ने धारदार हथियार (हंसुआ) से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. यही नहीं उसे अंदर भी डाल दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं.

thief attack woman In muzaffarpur
इसी एंबुलेंस में महिला को लाया गया (ETV Bharat)

पीड़िता अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर : स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर प्राइवेट पार्ट में फंसा हंसुआ बाहर निकाला. फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

बयान के आधार पर कार्रवाई : मेडिकल थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है. पीड़िता की स्थिति में सुधार होने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा. बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं.

''1 जुलाई की देर रात में अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा एक महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी प्राइवेट पार्ट जख्मी हुआ है. उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. पीड़िता के बयान के आधार पर कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है.''- अलय वत्स, डीएसपी पूर्वी वन, मुजफ्फरपुर

इधर, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान मिलने के बाद मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें :-

बिहार में निर्भया जैसी क्रूरता : सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में ठूंसे कारतूस-कंकड़, महिला की हालत गंभीर