ETV Bharat / bharat

'सिक्सर में छह गोली होती हैं…' HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने क्यों कहा

HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार के एग्जिट पोल पर अजीबोगरीब अंदाज में अपने वोटरों को धन्यवाद दिया है.

jitan ram manjhi
HAM प्रमुख जीतन राम मांझी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 12, 2025 at 11:58 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार एनडीए के नेता एग्जिट पोल से गदगद है. इस बीच केन्द्रीय मंत्री व हम प्रमुख जीतन राम मांझी बिहार चुनाव में उतरे अपने सभी 6 प्रत्याशियों की तारीफ की है और बिहार के सभी मतदाताओं को शुक्रिया कहा है. वहीं उन्होंने अनोखे अंदाज में अपने विरोधियों पर तंज भी कसा है.

जीतन राम मांझी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- ''सिक्सर में छह गोली होती है, और हमारे छह उम्मीदवार सिक्सर के उसी कारतूस जैसे हैं जो किसी भी क़ीमत पर बिहार जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगें. पहली गोली जंगलराज पर, दूसरी गोली भय और पक्षपात पर, तीसरी गोली भ्रष्टाचार पर, चौथी गोली दलित अत्याचारियों पर, पांचवीं गोली अपराध पर और छट्ठी गोली नफर और अंधेरे पर. बिहार के विकास के लिए एनडीए तय है. धन्यवाद बिहार, धन्यवाद बिहार के मतदाता.''

जीतन राम मांझी के 6 कैंडिडेट: इमामगंज विधानसभा सीट से दीपा मांझी, टिकारी से अनिल कुमार, बाराहट्टी (अ.जा) से ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार, सिकंदरा (अ.जा) से प्रफुल्ल कुमार मांझी, कुटुम्बा (अ.जा) सीट से ललन राम चुनाव लड़े.

एग्जिट पोल में NDA को बढ़त : मंगलवार को बिहार में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल से सियासी हलचल शुरू हो गई है. एक को छोड़कर बाकी एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त और महागठबंधन का ग्राफ गिरता हुआ नजर आ रहा है. नतीजे 14 नंवबर को आएंगे हालांकि एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया आने शुरू हो गए है.

POLL OF POLLS
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पोल ऑफ पोल्स का इन्फोग्राफिक (ETV Bharat)

BJP-JDU में जश्न, तैयार हो रहे लड्डू : 14 नवंबर को होने वाली मतगणना से पहले, पटना में बीजेपी कार्यकर्ता मिलकर लड्डू तैयार कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे 501 किलो लड्डू तैयार कर रहे हैं. वहीं पटना में मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के आवास पर टेंट लगाए जा रहे हैं, कुर्सियां ​​लाई जा रही हैं और जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

JDU का दावा, रूझानों से बेहतर नतीजे आएंगे : JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, हम दावे के साथ कह सकते हैं कि एग्जिट पोल के रूझानों से बेहतर नतीजे हमारे पक्ष में आने जा रहे हैं और एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनने जा रही है.

"सबके लिए नीतीश कुमार ने काम किया है और डबल इंजन की सरकार होने की वजह से जो भी फैसले नीतीश कुमार ने लिए हमारा रास्ता उससे आसान हुआ. महिलाओं ने जो बढ़-चढ़कर मतदान किया है उसका फायदा नीतीश कुमार को मिलता रहा है. पूर्व में भी. वहीं भरोसा पैदा करने में विपक्ष असफल रहा." - राजीव रंजन प्रसाद, JDU नेता

jitan ram manjhi
चुनाव प्रचार करते जीतन राम मांझी (ETV Bharat)

BJP का दावा- 2010 से अधिक स्ट्राइक रेट रहेगा : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "देश में गुजरात के बाद बिहार एक ऐसा राज्य है जहां 20 साल बाद भी सरकार के खिलाफ वातावरण नहीं बल्कि पक्ष में माहौल है. हमें लग रहा है कि 2010 से अधिक स्ट्राइक रेट रहेगा। महिलाओं में सरकार के प्रति एक उत्साह था."

RJD का दावा, एग्जिट पोल कई बार गलत साबित हुए : RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, एग्जिट पोल तो कई बार कई चुनाव में गलत साबित हुए हैं. कल जो एग्जिट पोल आया है इसे हम सिरे से खारिज करते हैं और जो 'इग्जैक्ट पोल' है जनता का.

''जहां जनता ने बिहार के भविष्य और बिहार में बदलाव के लिए मतदान किया है, वह 14 नवंबर को दिखेगा जब नतीजे आएंगे. इस एग्जिट पोल पर किसी को भरोसा नहीं है। ऐसा किसके इशारे पर दिखाया जाता है यह भी सब जानते हैं. महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है और महागठबंधन 200 के पार जा रहा है." - मृत्युंजय तिवारी, RJD नेता

ये भी पढ़ें : बिहार में वोटिंग के तमाम रिकॉर्ड टूटे, जानें 1952 से कब कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

ये भी पढ़ें : मुस्लिम बहुल सीमांचल में भारी मतदान, किसको होगा फायदा

ये भी पढ़ें : बिहार चुनाव के दूसरे चरण में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, जाने क्या रहा ट्रेंड