तेलंगाना BJP प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव हिरासत में लिए गए, बंदी संजय ने जताई नाराजगी
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव को हाउस अरेस्ट के बाद हिरासत में लिया गया.

Published : September 1, 2026 at 2:38 PM IST
हैदराबाद: तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट के बाद हिरासत में ले लिया है. राव का आरोप है कि, उन्हें नलगोंडा जाने से रोका गया है.
खबर के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राव के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस सुरक्षा मौजूद है. रामचंद्र राव का आरोप है कि, उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया है. रामचंदर राव भाजपा नलगोंडा जिला अध्यक्ष नागम वर्षित रेड्डी से मिलने वाले थे, जिनके घर पर नलगोंडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर दोनों पार्टियों के बीच झड़प के बाद तोड़फोड़ की थी.
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Heavy police security is present outside the residence of BJP State President Ramchander Rao.
— ANI (@ANI) September 1, 2026
Ramchander Rao alleges that he has been kept under house arrest and claims that he was prevented from visiting Nalgonda. Ramchander Rao was set to meet… https://t.co/MDPPoR2WzM pic.twitter.com/riAFrZH16N
खबर के मुताबिक, राव को हाउस अरेस्ट करने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी हुई. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राव को गांधीनगर पुलिस थाने भेज दिया.
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने नाराजगी जताई
वहीं, केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने रामचंदर राव को अरेस्ट किए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि, पीड़ितों को सांत्वना देने जाने वालों को अरेस्ट क्यों किया जा रहा है. क्या 'इंदिरम्मा राज्यम' का यही मतलब है, हमलावरों को बचाना. उन्होंने सवाल किया कि, नलगोंडा जिले के बीजेपी अध्यक्ष के घर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है. क्या भाजपा कार्यालय पर हमला करने वाले यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी नहीं होगी.
Attack BJP? Walk free. Stand with BJP? Get arrested.
— Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) September 1, 2026
A BJP leader’s house is attacked. No action.
The BJP State office is attacked. No remand.
But when @BJP4Telangana President Shri @N_RamchanderRao garu stands by our party workers, he is ARRESTED?
What kind of law and order… pic.twitter.com/wHRgiHgDmP
उन्होंने कहा, क्या आप (तेलंगाना सरकार) विरोध करने वालों के घरों पर हमलों को बढ़ावा दे रहे हैं. बंदी संजय ने कहा कि, तोड़फोड़ करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल हो रहा है. उन्होंने कहा कि, रामचंदर राव को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए, नहीं तो गंभीर नतीजे होंगे. बंदी संजय ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का भी वही हाल होगा जो केसीआर सरकार का हुआ था."
ये भी पढ़ें: KTR ने बंदी संजय को दिया 48 घंटे का समय, माफी मांगें नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहें तैयार

