ETV Bharat / bharat

'सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है बिहार की जनता', नीतीश पर बोले तेजस्वी- JDU को खत्म कर देगी BJP

तेजस्वी यादव भी नहीं चाहते कि नीतीश कुमार सीएम पद से हटें. उन्होंने कहा कि जन आकांक्षा इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है.

TEJASHWI YADAV
तेजस्वी यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 5, 2026 at 1:09 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान से साफ हो गया कि बिहार में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. मुमकिन है कि आने वाले चंद दिनों में बीजेपी का कोई नेता सूबे की कमान संभाले. इस बदलाव ने न केवल सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष के समीकरण को भी प्रभावित किया है. यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादन ने इस सत्ता परिवर्तन का विरोध किया है.

तेजस्वी का बड़ा बयान: तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग शुरू से कहते रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देना चाहती है. उन्होंने कहा कि हमने जो दावा किया था, वह सच साबित हो रहा है. आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार की जनता इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है.

'जेडीयू को खत्म कर देगी बीजेपी': तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ सरकार बनाई थी, तब हमने कहा था कि बीजेपी के लोग जेडीयू को समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है.

"नीतीश कुमार ने कहा कि वो राज्यसभा जाना चाहते हैं. हम शुरुआत से कह रहे हैं कि भाजपा के लोग उनको मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे. आज हमारी बात सच साबित हुई. जनआकांक्षा इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है. इन लोगों ने उनको हाईजैक कर लिया है और जदयू को खत्म करना चाहते हैं."- तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आरजेडी

Nitish Kumar
नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे (ETV Bharat)

दिल्ली में लिखा गया ट्वीट: वहीं, आरेजडी सांसद मनोज झा ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है, वह दरअसल दिल्ली में लिखा गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का महाराष्ट्र वाला यह प्रयोग बिहार की धरती पर सफल नहीं हो पाएगा.

"ये नीतीश कुमार की भाषा नहीं है. विरोध और समर्थन दोनों में हम उनके साथ रहे हैं. ये ट्वीट दिल्ली में लिखा गया है. कितना बचकाना लगता है ये सुनना भी. ये कोई बात हुई? सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैं राज्यसभा में जाना चाहता हूं. इसकी गूंज कई वर्षों तक रहेगी."- मनोज झा, सांसद, राष्ट्रीय जनता दल

'मैं राज्यसभा जाना चाहता हूं': असल में नीतीश कुमार ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साफ कर दिया कि वह राज्यसभा जाना चाहते हैं. इसके साथ ही ये स्पष्ट हो गया कि आने वाले समय में वह बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. सीएम ने बिहार की जनता का आभार भी व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें:

'मैं राज्यसभा सदस्य बनना चाहता हूं'.. नीतीश कुमार का सोशल मीडिया पोस्ट

CM आवास के बाहर फूट-फूट कर रोए JDU नेता, बोले- CM नीतीश को राज्यसभा नहीं जाने देंगे

'नीतीश ने राज्यसभा का नॉमिनेशन किया तो खुदको जला लेंगे' CM हाउस के बाहर हंगामा