ETV Bharat / bharat

महिला के टुकड़े-टुकड़े कर मंदिर परिसर की पानी की टंकियों में डाल दिया, पुजारी गये थे तीर्थ यात्रा पर

तमिलनाडु के सेलम में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर के परिसर में महिला का शव मिला है.

Tamil Nadu woman murder
पानी की टंकी की जांच करती पुलिस. (ETV Bahrat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 31, 2026 at 10:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सेलम (तमिलनाडु): सेलम जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक मंदिर परिसर की पानी की टंकियों में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है. इस खौफनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब मंदिर के पुजारी दो दिन बाद अपनी यात्रा से लौटे. फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.

क्या है घटना

सेलम शहर के अरीसिपलायम में गुणापालन स्ट्रीट पर स्थित शिव मंदिर में रमेश पुजारी के रूप में काम करते हैं. पिछले 15 से अधिक वर्षों से अपने परिवार के साथ इस सदियों पुराने शिव मंदिर के एक हिस्से में रह रहे हैं. दो दिन पहले अपने जन्मदिन पर वह घर में ताला लगाकर तंजावुर और कुंभकोणम के मंदिरों की आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे. आज सुबह ही घर लौटे. जब वह वापस आए, तो नहाने के लिए पानी का नल खोलने पर उन्हें वहां से बहुत तेज बदबू आई.

पानी की टंकी में पोटली पड़ी थी

शक होने पर वह छत पर गए और वहां रखी पानी की पानी की टंकी को खोला. टंकी के अंदर एक पोटली देखकर वह दंग रह गए. जब उन्होंने उस पोटली को खोला, तो अंदर इंसानी हाथ-पैर कटे हुए देखकर उनके होश उड़ गए. घबराकर उन्होंने तुरंत सेलम नगर निगम के पल्गापट्टी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी. मौके पर पुलिस दल-बल के साथ पहुंची.

हत्यारे की तलाश में पुलिस

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो वहां रखी दो अलग-अलग पानी की टंकियों में दो पोटलियां मिलीं. एक पोटली में हाथ-पैर समेत शरीर के हिस्से थे, और दूसरी पोटली में सिर था. जांच में यह भी पता चला कि वह शरीर किसी महिला का है. पल्लापट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस बेरहमी से की गई हत्या के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः