ETV Bharat / bharat

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि सपरिवार पहुंचे दुमका के बासुकीनाथ मंदिर, भोलेनाथ की पूजा कर की मंगलकामना

बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा की.

Tamil Nadu Governor in Basukinath
बासुकीनाथ मंदिर में मंगल आरती करते तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 17, 2026 at 8:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुमकाः तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि मंगलवार को दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचे. मंदिर में पहुंचकर उन्होंने सपरिवार भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. वहीं राजपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. दुमका डीसी और एसपी स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे.

पुरोहितों ने विधि-विधान से करायी पूजा

बासुकीनाथ धाम मंदिर में पुरोहितों के द्वारा तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी गई. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. पूजा के दौरान आम श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर कुछ देर के लिए रोक लगा दी गई थी. पूजा-अर्चना के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल ने परिवार समेत जनकल्याण के लिए भोलेनाथ की मंगल आरती भी की. पूजा के बाद पुरोहितों ने राज्यपाल को पूरा मंदिर परिसर घुमाया और मंदिर से जुड़ी कई जानकारी दी.

बासुकीनाथ मंदिर में भोलेनाथ की पूजा करते तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि. (वीडियो-ईटीवी भारत)

राज्यपाल को किया गया सम्मानित

वहीं वन विभाग के विश्रामागार परिसर में दुमका के डीसी अभिजीत सिन्हा और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने पुष्पगुच्छ देकर तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि का स्वागत किया. इस दौरान राज्यपाल को भेंट स्वरूप बाबा का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. पूजा-अर्चना के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल देवघर की ओर रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें-

भोले बाबा की शरण में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, आदित्य साहू ने बासुकीनाथ और बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार की बासुकीनाथ धाम में पूजा, तपोवन में BLO से करेंगे संवाद

बिहार सरकार के मंत्री पहुंचे दुमका, बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना