ETV Bharat / bharat

अचानक सीएम स्टालिन की कार का टायर फटा, मदुरै एयरपोर्ट जा रहे थे

स्टालिन की कार का टायर एयरपोर्ट जाते समय अचानक फट जाने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई.

tire burst on the chief ministers car near madurai
एयरपोर्ट जाते समय एमके स्टालिन की कार का टायर फटा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 7, 2026 at 4:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मदुरै: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई. मुख्मयंत्री बुधवार को डिंडीगुल जिले में कई सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चेन्नई लौटने के लिए कार से मदुरै एयरपोर्ट जा रहे थे. जिस गाड़ी में मुख्यमंत्री सफर कर रहे थे, वह मदुरै में कुथियार कुंटू के पास थी. तभी अचानक कार का टायर फट गया. इससे इलाके में काफी हंगामा हुआ.

एयरपोर्ट जाते समय एमके स्टालिन की कार का टायर फटा, (ETV Bharat)

हालांकि, कार की टायर फटने की घटना से कोई अनहोनी नहीं हुई. उसके तुरंत बाद सीएम स्टालिन के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया. उसके कुछ समय बाद मुख्यमंत्री चेन्नई जाने के लिए मुदुरै एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बुधवार को डिंडीगुल जिले में कई सरकारी प्रोग्राम में हिस्सा लिया और नई वेलफेयर स्कीम का उद्घाटन किया. खास तौर पर, उन्होंने 1595 करोड़ रुपये के 212 नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने 111 पूरे हो चुके प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी किया.

साथ ही उन्होंने हिंदू धार्मिक और चैरिटेबल एंडोमेंट्स डिपार्टमेंट, बिजली और रेवेन्यू समेत सात डिपार्टमेंट के लिए 174.20 करोड़ रुपये की नई बिल्डिंग का भी शिलान्यास किया. इसके बाद, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने डिंडीगुल को अलग-अलग इलाकों से जोड़ने वाली 50 नई बस सर्विस का उद्घाटन किया.

चेन्नई वापसी के क्रम में रास्ते में उनकी कार का टायर अचानक फट गया. हालांकि, उनके लिए तुरंत दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया, जिसके बाद वे चेन्नई जाने के लिए मदुरै एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए.

बता दें कि, तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी हैं. इसी बीच विपक्ष के नेता एडप्पादी पलानीस्वामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, डीएमके राज में अलग-अलग विभाग में 4.5 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है.

इस मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के जनरल सेक्रेटरी और तमिलनाडु में विपक्ष के नेता, एडप्पादी पलानीस्वामी ने मंगलवार को तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि से चेन्नई के गुइंडी में गवर्नर के घर पर जाकर मुलाकात कर उन्हें भ्रष्टाचार संबंधी जानकारी दी थी. उनके साथ एआईएडीएमके के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि, थंगमणि, केपी मुनुसामी, नाथम विश्वनाथन, एसपी सीवी शनमुगम और जयकुमार भी थे.

ये भी पढ़ें: चुनावी वर्ष में पोंगल की दोगुनी मिठास: तमिलनाडु सरकार 2.22 करोड़ परिवारों को देगी 3,000 रुपये