ETV Bharat / bharat

सूरत में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद 'आग का गोला' बनीं दो CNG बसें, 5 यात्रियों की जलकर मौत

बारडोली के उवा गांव के पास सड़क पर पहले से एक टैंकर पलट गया था. इस वजह से दोनों बसें आपस में टकरा गयी.

Surat Bus Accident
सूरत में बस में लगी आग. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : June 2, 2026 at 10:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरतः सूरत के बारडोली में उवा गांव के पास गुजरात और महाराष्ट्र की दो सरकारी बसों के बीच हुई भीषण टक्कर में 5 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई. टक्कर के बाद CNG बस में अचानक आग लग गई और वह पलट गई. हादेस में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

टैंकर को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, बारडोली के उवा गांव के पास सड़क पर पहले से एक टैंकर पलट गया था. इस पलटे हुए टैंकर को बचाने की कोशिश में पीछे से आ रही सरकारी बस के ड्राइवर का स्टीयरिंग से कंट्रोल खो गया. नियंत्रण खोने की वजह से बस गलत साइड चली गई और सामने से आ रही दूसरी महाराष्ट्र पासिंग सरकारी बस से सीधे टकरा गई.

टक्कर के बाद CNG बस बनी आग का गोला

दोनों बसों के बीच टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस सड़क पर ही पलट गई. चूंकि दुर्घटनाग्रस्त बस CNG से चलने वाली थी, इसलिए टक्कर लगते ही उसमें तुरंत भीषण आग लग गई. हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही बारडोली फायर डिपार्टमेंट और बारडोली टाउन पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया.

5 यात्रियों की मौत, घायलों का इलाज जारी

इस गंभीर हादसे में अब तक 5 से ज़्यादा यात्रियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है. हादसे में घायल हुए कई यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सघन इलाज किया जा रहा है.

युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू

फिलहाल दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने और हादसे के सही कारणों की जांच के लिए पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नज़र रखे हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंः