ETV Bharat / bharat

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट हुए पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, महाराष्ट्र में हुआ था जानलेवा हमला

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

Sukhbir Badal shifted to Medanta Hospital
Sukhbir Badal shifted to Medanta Hospital (File photo- ANI)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 14, 2026 at 8:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे. महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए जानलेवा हमले के बाद आज उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया. नांदेड़ में उन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था, जिसमें उनके हाथ पर गंभीर चोट आई थी.

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट हुए सुखबीर बादल: हमले के बाद प्राथमिक उपचार महाराष्ट्र में ही कराया गया था. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनके हाथ की चोट का इलाज किया जा रहा है. सुखबीर सिंह बादल को मेदांता अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित रूम नंबर 4401 में भर्ती किया गया है.

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट हुए पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल (ETV Bharat)

चोट वाली जगह हो सकती है प्लास्टिक सर्जरी: फिलहाल मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. उनका इलाज डॉक्टर संजय महेंद्रू की देखरेख में चल रहा है. महाराष्ट्र में प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार को ही सुखबीर सिंह बादल को गुरुग्राम लाया गया. चोट वाली जगह पर प्लास्टिक सर्जरी किए जाने की जानकारी सामने आई है.

नादेड़ के गुरुद्वारा में हुआ था हमला: सुखबीर बादल पर हमला उस वक्त हुआ, जब वो अपने परिवार के साथ नादेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में मत्था टेकने पहुंचे थे. इसी दौरान इक निहंग सिख ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया. हमले में सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट लगी है.

ये भी पढ़ें- शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती - NANDED ATTACK