ETV Bharat / bharat

चारधाम यात्रा: इस बार श्रद्धालुओं की जेब होगी ढीली, बस-टैक्सी किराया बढ़ाने पर बनी सहमति

लंबे समय से बस और टैक्सी संचालक किराए बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिस पर अब सरकार भी सहमत नजर आ रही है.

चारधाम यात्रा
चारधाम यात्रा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 20, 2026 at 4:44 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: इस साल चारधाम यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अपनी जेब कुछ ढीली करनी पड़़ेगी. ट्रांसपोर्टरों ने बसों और टैक्सी के किराए में वृद्धि की मांग की थी, जिस पर राज्य सरकार और परिवहन विभाग सहमत नजर आ रहे हैं. परिवहन विभाग ने रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय में भेज दी है. उम्मीद है कि अगले हफ्ते होने वाली एसटीए की बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि कितने प्रतिशत की वृद्धि किराए में की जाएगी.

दरअसस, डीजल, पंट्रोल, बीमा राशि और अन्य खर्चों का हवाला देकर संयुक्त रोटेशन के अंतर्गत चारधाम यात्रा कराने वाली बस कंपनियां किराये में वृद्धि की मांग कर रही हैं. इसे लेकर बस और टैक्सी संचालकों की परिवहन विभाग के साथ बैठक हुई थी. उसी के बाद उम्मीद की जा रही है कि बसों और टैक्सी के किराए में वृद्धि होगी.

वर्तमान में चारधाम/हेमकुंड यात्रा की बसों का किराया:

सीटश्रेणीकिरायाप्रतीक्षा शुल्क
20 सीटरसभी श्रेणी70 रुपएकोई नहीं
21 से 30 सीटसाधारण63 रुपए3500 रुपए
21 से 30 सीटडीलक्स76 रुपए5000 रुपए
21 से 30 सीटएसी89 रुपए5500 रुपए
31 से 45 सीटसाधारण76 रुपये 5000 रुपये
31 से 45 सीटडीलक्स83 रुपए6000 रुपए
31 से 45 सीटएसी95 रुपए7000 रुपए

नोट: किराया प्रति किमी के हिसाब से है, जबकि प्रतीक्षा शुल्क प्रतिदिन के हिसाब से है.

टैक्सी का किराया:

श्रेणीमार्गनान एसीएसी
साधारणमैदानी16 रुपए18 रुपए
साधारणपर्वतीय18 रुपए20 रुपए
डीलक्समैदानी20 रुपए22 रुपए
डीलक्सपर्वतीय22 रुपए25 रुपए

लग्जरी व सुपर लग्जरी टैक्सी:

श्रेणी मार्ग किराया
लग्जरीमैदानी25 रुपए
लग्जरीपर्वतीय27 रुपए
सुपर लग्जरीमैदानी35 रुपए
सुपर लग्जरीपर्वतीय40 रुपए

किराया प्रति किमी के हिसाब से है.

टैक्सी का प्रतीक्षा शुल्क:

  • साधारण: पहले दो घंटे तक 50 रुपए. इससे ऊपर 50 रुपए प्रति घंटा.
  • डीलक्स: पहले दो घंटे तक 75 रुपए और इससे ऊपर 100 रुपए प्रति घंटा.
  • लग्जरी: पहले दो घंटे तक 100 रुपए और इससे ऊपर 150 रुपए प्रति घंटा.
  • सुपर लग्जरी: पहले दो घंटे तक 125 और इससे ऊपर 200 रुपए प्रति घंटा.

बता दें कि परिवहन विभाग की ओर से साल-2022 में पहली बार चारधाम यात्रा के लिए वाहनों का किराया अलग से तय किया गया था. इसके बाद से अब डीजल, बीमा राशि और अन्य खर्चों में वृद्धि का हवाला देकर संयुक्त रोटेशन के अंतर्गत चारधाम यात्रा कराने वाली बस कंपनियां किराए में 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की मांग कर रही हैं. इसी आधार पर परिवहन विभाग ने किराए को लेकर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है, जिसमें ट्रांसपोर्टरों की ओर से की जा रही किराया वृद्धि की मांग पर विचार करने की संस्तुति की गई है. रिपोर्ट में टैक्सी की कीमत के हिसाब से उसकी श्रेणी तय की गई है.

वही आरटीओ संदीप सैनी का कहना है कि साल 2022 में वाहनों के किराए में वृद्धि की गई थी और संभावना है कि अगले हफ्ते एसटीए की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा. एसटीए की बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि वाहनों के किराए में कितनी बढ़ोत्तरी की जाएगी. साथ ही बताया है कि एसटीए द्वारा जो किराया निर्धारित किया जाता है, उसमें सभी कैटगरी अलग-अलग होती हैं.

पढ़ें---