ETV Bharat / bharat

नौगाम धमाकाः खड़गे ने आतंकवाद पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की

जम्मू-कश्मीर में भीषण धमाका की घटना के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की.

Srinagar blast
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट के बाद मौके पर जुटे मृतक के परिजन और अन्य. (PTI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 15, 2025 at 2:20 PM IST

|

Updated : November 15, 2025 at 2:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात भीषण धमाका हुआ. इस घटना में नौ लोगों की मौत होने की खबर है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को इस घटना को खुफिया और आतंकवाद विरोधी तंत्र को मजबूत करने के लिए चेतावनी बताया. उन्होंने आतंकवाद के बढ़ते खतरे पर चर्चा के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी मांग की.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखे एक पोस्ट में, जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक विस्फोट में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने तथा उन्हें और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की.

पोस्ट में उन्होंने लिखा- "यह जानकर बेहद दुःख और निराशा हुई है कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम में एक पुलिस थाने में हुए विस्फोट में नौ अनमोल जानें चली गईं और 24 लोग घायल हो गए...जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. घायलों का शीघ्र चिकित्सा पर्यवेक्षण में इलाज किया जाना चाहिए और पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए."

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये घटनाक्रम दिल्ली में लाल किले के पास हुए कायरतापूर्ण कार विस्फोट आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद सामने आए हैं. "यह केंद्र सरकार के लिए खुफिया और आतंकवाद विरोधी तंत्र को मजबूत करने के लिए एक चेतावनी है. वह जवाबदेही से नहीं भाग सकती." उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्र के साथ खड़ी है.

क्या है घटनाः

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने शनिवार को बताया कि यहां नौगाम पुलिस थाने में विस्फोट हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए. उन्होंने किसी भी तोड़फोड़ की आशंका से इनकार किया. उन्होंने कहा कि विस्फोट शुक्रवार रात को हुआ जब एक विशेष टीम एक "सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल" की चल रही जांच के सिलसिले में हरियाणा के फरीदाबाद जिले से जब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े और जखीरे से नमूने निकाल रही थी.

इसे भी पढ़ेंः

Last Updated : November 15, 2025 at 2:58 PM IST