मां को आखिरी वीडियो कॉल, सोनीपत का "भविष्य" बोला - "चारों तरफ धुआं, अब जिंदा नहीं बचूंगा"
यूपी के लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग में हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले युवक भविष्य की मौत हो गई है.

Published : June 23, 2026 at 4:24 PM IST
सोनीपत : लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई. इस भयानक हादसे में सोनीपत के महिपुर गांव के रहने वाले युवक भविष्य की भी मौत हो गई है. भविष्य परिवार का इकलौता सहारा था. भविष्य की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.
मां को आखिरी वीडियो कॉल : भविष्य ने एनिमेशन संस्थान में 10 दिन पहले नौकरी जॉइन की थी लेकिन अब बेटे की मौत के बाद लाश ही घर पहुंची है. मृतक भविष्य 6 जून को घर से लखनऊ के लिए गया था. मां को आखिरी वीडियो कॉल कर उसने कहा कि चारों तरफ धुआं है, शायद अब जिंदा नहीं बचूंगा. मां से बात करते-करते उसका फोन कट गया था.
मां का रो-रोकर बुरा हाल : भविष्य अपनी बहन की शादी के सपने संजो रहा था, लेकिन लखनऊ की आग ने उसका सब कुछ छीन लिया. भविष्य की मौत की खबर से परिवार टूट गया है. परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया ओर भविष्य की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. भविष्य के पिता निजी स्कूल में टीचर है और भविष्य की मां घर में कपड़े सिलने का काम करती है.
गम में डूबा परिवार : बेटे की मौत से पूरा परिवार गम में डूब गया है. भविष्य की मौत के बाद परिवार चाहता है कि उसकी बहन या पिता को सरकारी नौकरी मिले और साथ ही दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. भविष्य के पिता ने कहा कि शिक्षा हो या कोई भी क्षेत्र हो सरकार को चाहिए कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए, ताकि किसी के परिवार का सहारा ना छिने. भविष्य के पिता ने कहा कि उनका बेटा ही उनका सबकुछ था और अब उनका सहारा उनसे छिन चुका है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : लखनऊ अग्निकांड: 'मेरे बच्चे बहुत याद आओगे, जिंदगी भर रुलाओगे', गम के सन्नाटे में खोए हंसते-खेलते परिवार...
ये भी पढ़ें : लखनऊ अग्निकांड: 15 जिंदगियां निगल गई लापरवाही की आग, कुछ ही पल पहले जन्मदिन की दी जा रही थीं बधाइयां
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद के जूता फैक्ट्री में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से फायर की आशंका, करोड़ों का सामान जलकर खाक

