ETV Bharat / bharat

जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए बेटे ने पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी, गिरफ्तार

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार. मां मानसिक रूप से थी विक्षिप्त. पीट-पीटकर की हत्या.

son killed mother in kerala
आरोपी युवक, इस पर मां की हत्या का लगा है आरोप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : December 3, 2025 at 6:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

एर्नाकुलम : केरल के एर्नाकुलम से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी मां की हत्या कर दी. मां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने जो जानकारी साझा की है, उसके अनुसार एर्नाकुलम में नेदुम्बस्सेरी के पास पुरयार में इस महिला की हत्या की गई. जांच में पता चला कि उसकी हत्या उसके ही बेटे ने की. बेटे का नाम बीनू है. महिला का नाम अनिता बताया गया है. वह 57 साल की थी.

अनिता का शव पिछले महीने की 30 तारीख को उसके रिश्तेदारों द्वारा अलुवा तालुक अस्पताल लाया गया था. तब उन्होंने दावा किया था कि उसकी मौत घर पर गिरने से हुई थी. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत अप्राकृतिक थी. इसके बाद पुलिस ने नेदुम्बस्सेरी थाने में बीनू को हिरासत में ले लिया. बाद में पूछताछ के दौरान ही बीनू ने सच उगल दिया.

पुलिस ने कहा कि अनिता के तीन बेटे हैं. उसके पति ने सालों पहले उसे छोड़ दिया था. वह 22 साल से इडुक्की के एक अनाथालय में रह रही थी. उसे डेढ़ एकड़ ज़मीन विरासत में मिली थी. पुलिस जांच में पता चला कि बेटे ने अपनी मां की हत्या धोखे से इस पैतृक संपत्ति को हड़पने के लिए की थी.

हत्या के इरादे से बेटा चालाकी से अपनी मां को अनाथालय से घर ले आया. उसने मनगढ़ंत कहानियां गढ़ीं और शुरुआत में अनाथालय के देखभालकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराईं तीन महीने पहले, वह अनिता को पुरयार स्थित अपने घर ले आया. तीन महीने से ज्यादा समय तक उसने अपनी मां को बेरहमी से प्रताड़ित किया.

बीनू और उसकी पत्नी, अजीता, दोनों ने शुरू में गवाही दी कि अनिता के शरीर पर घाव उसकी मानसिक स्थिति के कारण खुद ही लगे थे. हालांकि, बाद में पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने अपनी मां के सिर पर डंडे और चक्की (अम्मिकल्लु) से वार करके उनकी हत्या कर दी.

इस बीच नेदुम्बस्सेरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि मौत का कारण बेटे द्वारा लगातार शारीरिक शोषण के कारण उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याएं थीं. पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया कि बेटा अक्सर अपनी मां को पीटता था. पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या बेटे के अलावा बहू की भी इस घटना में कोई संलिप्तता है.

ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस का कांस्टेबल निकला साइबर ठग गिरोह का मास्टरमाइंड, केरल में बड़ा खुलासा