ETV Bharat / bharat

अंकिता भंडारी हत्याकांड: 'नई जानकारियों पर चुप्पी तोड़े सरकार', योगिता भयाना का बड़ा ऐलान, कहा- फिर से हो जांच

अंकिता भंडारी हत्याकांड बीजेपी के गले की फांस बनाता जा रहा है. अब इस लड़ाई को सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना लडे़ंगी.

SOCIAL ACTIVIST YOGITA BHAYANA
अंकिता भंडारी हत्याकांड (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 1, 2026 at 5:32 PM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 5:48 PM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: देश में कई चर्चित महिला यौन हिंसा प्रकरणों के खिलाफ पहाड़ बनकर खड़ी रहने वाली योगिता भयाना गुरुवार को देहरादून पहुंची. देहरादून में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है. इस मामले में ईटीवी भारत ने भी योगिता भयाना से खास बातचीत की. बता दें कि, योगिता भयाना एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं.

उत्तराखंड का चर्चित अंकिता हत्याकांड एक बार फिर से देश के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है. यही कारण है कि देश के नामी सामाजिक संगठन भी अब अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें एक योगिता भयाना भी हैं.

अंकिता भंडारी हत्याकांड की लड़ाई लड़ेंगी योगिता भयाना (ETV Bharat)

योगिता भयाना भारत में रेप विक्टिम को न्याय दिलाने की काम करती हैं. इसके लिए बकायदा वो एक अभियान 'PARI' (People Against Rape in India) चलाती हैं. हाल ही में उन्नाव रेप केस को लेकर बड़ा आंदोलन किया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका भी रद्द कर दी थी. अब योगिता भयाना ने अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने का बीड़ा उठाया है.

योगिता भयाना ने की सीबीआई जांच की मांग: देहरादून पहुंची योगिता भयाना ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में सामने आए नए खुलासों पर सरकार से सीबीआई जांच की मांग की हैं. ईटीवी भारत से खास बातचीत करते हुए योगिता भयाना ने कहा कि उनके देहरादून आने का मकसद अंकिता हत्याकांड में सामने आ रही नई जानकारी को लेकर सरकार को आगाह करना है.

नए खुलासों पर सरकार मौन: ईटीवी भारत से बात करते हुए योगिता भयाना ने कहा कि आज समाज और मीडिया में अंकिता हत्याकांड से जुड़ी कई नई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं, फिर भी सरकार इस मामले पर मौन बनी हुई है, जबकि सरकार को इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए.

जिस तरह से लगातार उर्मिला सनावर चीख-चीखकर इस मामले में नए-नए खुलासे कर रही हैं, उसको लेकर सरकार को गंभीर होने की जरूरत है. उर्मिला सनावर के आरोपों की सीबीआई जांच होनी चाहिए.
- योगिता भयाना, सामाजिक कार्यकर्ता -

उर्मिला सनावर की गुमशुदगी को लेकर भी सवाल उठाया: योगिता भयाना ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कई खुलासे करने वाली उर्मिला सनावर का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है. उर्मिला सनावर की गुमशुदगी को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे है. सरकार को बताना चाहिए कि आखिर उर्मिला सनावर कहां है? उनके फेसबुक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं.

इस तरह से एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने वाली उर्मिला सनावर की आवाज को क्यों दबाया जा रहा है? इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए और यदि सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई करने में असमर्थ है तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस्तीफा देना चाहिए.
- योगिता भयाना, सामाजिक कार्यकर्ता -

मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की कही बात: साथ ही उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस तरह से बड़े नेताओं का नाम सामने आया है, उन तथ्यों की भी जांच होनी चाहिए. वो खुद इस पूरे मामले की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रही हैं. अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले को भी वो सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएगी.

भयाना कहती हैं कि, जिस तरह से उन्होंने पहले भी महिला उत्पीड़न और यौन हिंसा के कई मामलों को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, उसी तरह अब अंकिता भंडारी हत्याकांड में भी नया मोड़ आ सकता है. अंकिता हत्याकांड में हुई एसआईटी जांच पर योगिता भयाना ने कहना है कि एसआईटी जांच में अगर कोई दोषी पाया गया है तो उससे यह साबित नहीं हो जाता है कि इसमें कोई और अपराधी नहीं है. मामले की फिर से जांच होना चाहिए.

बता दें कि, योगिता भयाना वही सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने दिल्ली में हुए जघन्य निर्भया हत्याकांड से लेकर उन्नाव रेप कांड में भी कोर्ट में याचिका दायर कर अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. योगिता भयाना अब अंकिता हत्याकांड के अलावा एक और बेटी की भी लड़ाई लड़ रही है.

उन्होंने कहा कि वो लगातार देश में महिलाओं के साथ हो रहे यौन हिंसा के खिलाफ लड़ती रहेगी. जिस तरह से सत्ता के करीबियों को उनके रसूक के चलते बचाया जाता है उसे खिलाफ भी लगातार लड़ाई लड़ती रहेगी.

तीन साल बाद फिर से चर्चाओं में अंकिता हत्याकांड: पौड़ी जिले की रहने वाली 19 साल की अंकिता भंडारी यमकेश्वर इलाके में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं, जिसकी सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी.

आरोप वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारी सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता पर लगा था. इस मामले में निचली अदालत तीनों आरोपियों को उम्र कैद भी सजा भी सुना चुका है. जिसके खिलाफ पुलकित आर्य ने हाईकोर्ट ने याचिका दायर की है.

पुलकित आर्य पर आरोप था कि वो अंकिता ने रिजॉर्ट में 'विशेष सेवाएं' देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद विवाद हुआ और उसे चीला नहर में धकेल दिया गया, उसी कारण अंकिता की मौत की गई थी. ये मामला अब चर्चाओं में इसीलिए क्योंकि खुद को बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी कहने वाली उर्मिला सनावर ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उर्मिला सनावर ने एक वीआईपी के नाम का खुलासा किया था और उस वीआईपी को वहीं व्यक्ति बताया जा रहा है, जिसे स्पेशल सर्विस देने के लिए अंकिता पर पुलकित ने दबाव बनाया था.

पढ़ें---

अंकिता भंडारी हत्याकांड, पुलिस ने लिया एक्शन, उर्मिला सनावर के घर चस्पा किया नोटिस

अंकिता भंडारी VIP कंट्रोवर्सी: वीडियो पर दुष्यंत गौतम की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

उर्मिला-सुरेश की पर्सनल फाइट से उत्तराखंड की राजनीति में मची खलबली, त्रिवेंद्र ने भी दिया बड़ा बयान

महेंद्र भट्ट ने 'VIP कंट्रोवर्सी' को जातिवाद से जोड़ा, उर्मिला पर कहा- कांग्रेस के हाथों खेल रही है वो बहन

Last Updated : January 1, 2026 at 5:48 PM IST