नाबालिग बेटी से दुराचार करने वाला पिता गिरफ्तार, आरोपी ने बेटी के बालिग और विवाहित होने के बनवाए थे फर्जी दस्तावेज
न्यू राजेंद्र नगर थाना में आरोपी पिता और बुआ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. रितेश तंबोली की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 18, 2026 at 10:28 PM IST
|Updated : August 18, 2026 at 10:47 PM IST
रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पीड़िता की बुआ भी शामिल है. आरोप है कि नाबालिक बेटी जब गर्भवती हुई तो उसके पिता ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अस्पताल में उसके विवाहित और बालिग होने की बात बताई. पुलिस का आरोप है कि एक बार पिता ने बेटी का गर्भपात कराया जबकि दूसरी बार जब नाबालिग बेटी ने नवजात को जन्म दिया तो पिता ने नवजात को पैसे लेकर बेच दिया.
नाबालिग बेटी से दुराचार करने वाला पिता गिरफ्तार
पुलिस अब नवजात बच्चे की भी तलाश कर रही है जिसे आरोपी पिता ने बेच दिया था. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता, उसकी बुआ, अस्पताल की नर्स और एंबुलेंस के ड्राइवर के साथ ही नवजात को बेचने में मदद करने वाले मीडिएटर दंपति को भी गिरफ्तार किया है. इस मामले में कुछ और भी आरोपी हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. न्यू राजेंद्र नगर थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 64 BNS के साथ ही जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पिता ने अपनी माइनर बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. तीन साल से पिता इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था. साल 2025 में बच्ची का गर्भपात कराया जा चुका था. बच्ची ने नवजात को भी जन्म दिया था, इसके लिए पिता बेटी का ज्यादा उम्र वाला दस्तावेज और विवाहित होने का दस्तावेज तैयार कराया था. पुलिस अब ये पता कर रही है कि किन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद की थी. बच्चे को जहां बेचा गया था उसका भी पता लगाया जा रहा है: रॉबिन्सन गुरिया DCP वेस्ट जोन
पश्चिमी जोन के DCP ने किया घटनाक्रम का खुलासा
पश्चिमी जोन के DCP रॉबिंसन गुरिया ने कहा, "एक पिता ने अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया. पिता अपनी बेटी के साथ पिछले तीन सालों से लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. नाबालिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2025 में पिता के कहने पर एक बार अवैध रूप से गर्भपात भी कराया. इसी साल जनवरी 2026 में आरोपी की बेटी ने एक नवजात शिशु को जन्म भी दिया था."
पश्चिमी जोन के DCP रॉबिंसन गुरिया ने कहा, "पिता के द्वारा नाबालिक पीड़िता को बालिग और विवाहित बताया गया. नाबालिक पीड़िता ने जिस शिशु को जन्म दिया था उस शिशु को पखांजूर की एक फैमिली को बेच दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने अब तक 80% सफलता प्राप्त कर ली है. फर्जी आधार कार्ड बनाने के साथ ही जिन लोगों ने शिशु को खरीदा है, उनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है. पीड़िता के नाबालिक होने के कारण घर परिवार से संबंधित जानकारी डिजक्लोज नहीं की जा सकती. पिछले साल नाबालिक पीड़िता का गर्भपात भी करवाया गया था."
न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही जांच
पश्चिमी जोन के DCP रॉबिंसन गुरिया ने कहा, " न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में नाबालिक पीड़िता के पिता नाबालिक पीड़िता की बुआ के साथ ही रोहित कुमार राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता राय और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले इसकी कोशिश की जाएगी और कानून सम्मत सजा दिलाई जाएगी.
क्रेडा की संविदा भर्ती विज्ञापन पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की रोक
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट परिसर में म्यूजिकल हारमोनी, RPF बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के सुरमई रंग
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का रजत जयंती कार्यक्रम, राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णु देव साय हुए शामिल

