ETV Bharat / bharat

सिंगरौली में टीचर को बंधक बनाकर दुष्कर्म, ससुराल वालों को वीडियो दिखा तुड़वाई शादी, ऐठे लाखों रुपए

सिंगरौली में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए लाखों रुपए. दिनेश तिवारी की रिपोर्ट.

Singrauli man Molestation teacher
सिंगरौली में टीचर को बंधक बनाकर दुष्कर्म (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 5:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में टीचर को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक ने पहले तो शिक्षिका से नजदीकियां बढ़ाईं. उसके बाद शिक्षिका को जबरदस्ती बंधक बनाकर मारपीट की और दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी ने महिला के फोटो और वीडियो बना लिया. जिसके दम पर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठ लिए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.

बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
दरअसल पूरा मामला सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र का है. जहां शिक्षिका ने अपने ऊपर जुल्म की लिखित शिकायत थाने में की है. महिला ने 29 साल के राजेश कुमार साहू पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, बंधक बनाकर मारपीट करने, फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर शादी तुड़वाने के आरोप लगाए हैं. महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 78(2), 64(1), 64(2)(m), 115(2), 127(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 66(E), 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Molest Accused arrest Singrauli
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार (ETV Bharat)

ससुराल वालों को वीडियो दिखाकर तुड़वाई शादी

Sdop देवसर गायत्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''आरोपी राजेश कुमार साहू आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. महिला टीचर ने थाने आकर दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाए थे. महिला की कहीं और शादी तय हो गई थी. इसी दौरान आरोपी ने वीडियो फोटो ससुराल वालों को दिखा दिए और उसकी शादी टूट गई. महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जिला जेल पचोर भेज दिया है.''