सुपर मॉम आशा ने चीतों से भरा देसी जंगल, 5 शावकों के जन्म से कूनो पार्क में खुशियां लबालब
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8वीं बार किसी चीते ने शावकों को जन्म दिया. अब कूनो में भारत में जन्मे शावकों की संख्या 24 हुई. नामीबियाई आशा ने भरा श्योपुर का जंगल.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : February 7, 2026 at 1:38 PM IST
|Updated : February 7, 2026 at 2:43 PM IST
श्योपुर: भारत में चीता प्रोजेक्ट सफलता के पायदान पर लगातार आगे बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के वातावरण में चीतों ने अब पूरी तरह से सामंजस्य बैठा लिया है. लगातार कुनबा बढ़ना, इसका सबूत है. शनिवार को चीता आशा ने 5 शावकों को जन्म दिया. इस प्रकाार कूनो में अब चीतों के जीवित शावकों की संख्या 24 तक पहुंच गई है. मध्य प्रदेश में कुल चीते अब 35 हो चुके हैं.
केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री गदगद
चीता द्वारा 5 शावकों को जन्म देने की पुष्टि वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने की है. उन्होंने X पर लिखा "आशा की विरासत आगे बढ़ रही है. भारत उसके 5 प्यारे शावकों का स्वागत करता है. प्रोजेक्ट चीता के लिए यह बहुत गर्व और खुशी का पल है, क्योंकि नामीबियाई चीता और दूसरी बार मां बनी आशा ने 7 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में 5 शावकों को जन्म दिया."
Kuno Welcomes the Birth of FIVE Cubs 🐆✨
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) February 7, 2026
Aasha’s legacy leaps forward—India welcomes her five adorable cubs!
A moment of immense pride and joy for Project Cheetah as Aasha, the Namibian cheetah and a proud second-time mother, gave birth to five cubs on 7th February 2026 at… pic.twitter.com/vTXFkZJoso
"भारत में पैदा हुए जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों का आठवां सफल जन्म है. यह भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. आशा और उसके शावक फलें-फूलें और भारत की चीता कहानी को और भी बड़ी सफलता की ओर ले जाएं."
मुख्यमंत्री मोहन यादव भी खुशी से झूमे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी x पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "कूनो नेशनल पार्क में गर्व का क्षण देखा गया है. जब आशा ने 5 नन्हे शावकों को जन्म दिया. इससे भारत के चीता संरक्षण अभियान को मजबूती मिली है. भारत में जन्मे चीता शावकों की संख्या बढ़कर अब 24 हो गई है. और चीतों की कुल आबादी 35 तक पहुंच गई है. यह उपलब्धि हमारे वन कर्मियों और पशु चिकित्सको के अथक समर्पण को दर्शाती है."
Kuno has witnessed a moment of pure pride as Aasha gives birth to five healthy cubs, strengthening India’s cheetah conservation journey.
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 7, 2026
With this, the number of Indian-born cubs rises to 24 and the total cheetah population reaches 35.
This achievement reflects the tireless… pic.twitter.com/rwMFpAtFn8
कूनो में डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
डीएफओ आर थिरुकुराल ने कहा "मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पोस्ट शेयर कर 5 शावकों की जानकारी दी है. कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा और उसके सभी शावक स्वस्थ हैं. कूनो नेशनल पार्क के डॉक्टर की टीम उनकी निगरानी कर रहे हैं. कूनो नेशनल पार्क लगातार सफलता की ओर अग्रसर है. कूनो नेशनल पार्क में कुल चीतों की संख्या 32 है. 3 गांधी सागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किए गए हैं. भारत में चीतों की संख्या 35 हो गई है."
भारत में सितंबर 2022 में शुरू हुआ चीता प्रजोक्ट
मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट बनने के बाद अब चीता स्टेट भी बन चुका है. कूनो नेशनल पार्क में 8 और चीते दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया और बोत्सवाना से 28 फरवरी को आने वाले हैं. हाल ही में इसकी तैयाारी के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव से भेंट की थी. इस दौरान मध्य प्रदेश में वन्य जीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई.
भारत में 70 साल बाद मध्य प्रदेश के कूनों में चीतों की वापसी 17 सितंबर 2022 को हुई थी. इस दिन नामीबिया से आए 08 चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिलीज किया था. अब कूनो नेशनल पार्क चीतों का पसंदीदा आवास स्थल बन चुका है.
- चीता 'मुखी' ने मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को दिया जन्म
- कूनो में 'चींचीं' करेंगे नए मेहमान, बोत्सवाना से आ रहे 8 और चीते, काउंटडाउन शुरू
कूनो में चीतों के शावकों की संख्या हुई 24
चीता प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते आए थे. कूनो में अब तक चीतों के 26 शावक पैदा हो चुके हैं. इनमें से 10 शावक विभिन्न कारणों से मौत का शिकार हो चुके हैं. अब कूनो में शावकों की संख्या 24 हो गई है. खास बात ये है कि विश्व में चीतों के जीवित रहने की दर करीब 40 प्रतिशत है, जबकि मध्य प्रदेश में चीतों के जीवित रहने की दर 61 प्रतिशत है.

