ETV Bharat / bharat

अंकिता भंडारी हत्याकांड, जानें सीएम को सौंपे पत्र में माता-पिता ने CBI जांच के अलावा क्या रखी मांगें

सीएम को दिए पत्र में अंकिता ने माता-पिता ने CBI जांच की मांग की है. इस मांग पर उन्हें कई संगठनों ने समर्थन दिया.

ANKITA BHANDARI MURDER CASE
जानें माता-पिता ने सीएम को सौंपे पत्र में CBI के अलावा क्या रखी मांगे (PHOTO- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 8, 2026 at 5:19 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में वीआईपी कंट्रोवर्सी प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से बातचीत कर उनकी मांगों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है, तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों के साथ ही सामाजिक संगठनों की सुई वीआईपी के नाम के खुलासे पर अटकी हुई है. बुधवार को अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर अपना मांग पत्र सौंपा था. आज गुरुवार को राज्य आंदोलनकारी कमला पंत और भाकपा माले के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की.

उत्तराखंड में पिछले 15 दिनों से अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां देखी जा रही हैं. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी और तमाम सामाजिक संगठन के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. मुख्य रूप से राजनीतिक पार्टियों के साथ ही सामाजिक संगठन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. साथ ही इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि शुरुआती दौर में जब वीआईपी की बात सामने आई थी, उस वीआईपी के नाम को सार्वजनिक किया. इसी से संबंधित पत्र अंकिता भंडारी के माता-पिता ने भी मुख्यमंत्री धामी को सौंपा है.

जानें माता-पिता ने सीएम को सौंपे पत्र में CBI के अलावा क्या रखी मांगें (VIDEO- ETV Bharat)

अंकिता भंडारी के माता-पिता की ओर से सीएम धामी को सौंपे गए पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि, उनकी लड़की के हत्यारे को उम्र कैद के अलावा कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. वीआईपी की वजह से उनकी लड़की की हत्या की गई, लेकिन वीआईपी का अभी तक पता नहीं चला, ऐसे में वो चाहते हैं कि वीआईपी को पकड़ने के लिए सरकार, सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई की जांच कराए. यही वजह है कि मुख्यमंत्री धामी ने इस बात को कहा है कि, अंकिता के माता-पिता ने अपनी को मंशा जाहिर की है, उस पर सरकार जल्द निर्णय लेगी.

गुरुवार को राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कमला पंत ने कहा कि वीआईपी कौन है? उसके नाम को सार्वजनिक किया जाए. इसके लिए सरकार जांच करे. ये मांग उनकी शुरू से ही रही है और अभी भी उनकी यही मांग है. अंकिता के माता-पिता भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वो वीआईपी कौन है? जिसके लिए अंकिता भंडारी की हत्या की गई.

वर्तमान में मामला उठने के बाद भी यही पूछा जा रहा है कि वीआईपी कौन है? लिहाजा, जो ऑडियो वायरल किए गए हैं, उसके जरिए यह पुष्टि की जाए कि वो वीआईपी कौन है? इस 3 साल की लड़ाई ने अंकिता के माता-पिता को काफी अधिक कमजोर कर दिया है. ऐसे में अब उनमें भाग दौड़ करने की क्षमता नहीं है. बावजूद इसके वो लगातार संघर्ष कर रहे हैं. अंकिता के माता-पिता का कहना है कि वो इस लड़ाई को तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हो जाता.

ANKITA BHANDARI MURDER CASE
अंकिता के माता पिता द्वारा सीएम धामी को सौंपा गया मांग पत्र (PHOTO- ETV Bharat)

कमला पंत ने कहा कि उनका यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा, जब तक वीआईपी का पता नहीं लग जाता है. सीबीआई जांच की घोषणा के बाद भी उनकी लड़ाई जारी रहेगी, ताकि वीआईपी के नाम का खुलासा हो सके. इसके साथ ही उस रिसोर्ट के अंदर से जो साक्ष्य मिटाए गए हैं, उसके लिए कौन दोषी है? उसकी भी जांच होनी चाहिए. साथ ही कहा कि एसआईटी ने जांच सही ढंग से नहीं की है. यही वजह है कि लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: