ETV Bharat / bharat

गढ़वा के खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय की सैकड़ों बच्चियां बीमार, साठ का इलाज जारी

गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं दूषित भोजन और भीषण गर्मी से बीमार हो गई हैं.

GARHWA SCHOOL GIRLS HOSPITALISED
गुस्साए ग्रामीण विरोध करते हुए (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 27, 2026 at 8:51 AM IST

|

Updated : June 27, 2026 at 9:32 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गढ़वा: खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं कथित फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं. दूषित भोजन खाने और भीषण गर्मी में टंकी का खौलता पानी पीने से छात्राओं की हालत बिगड़ गई. सभी को इलाज के लिए भवनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है.

अभिभावकों ने गेट पर रोके जाने का लगाया आरोप

इस मामले में विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है. घटना के समय हॉस्टल केवल गार्ड के भरोसे था. न वॉर्डन मौजूद थी और न ही कोई पदाधिकारी. बताया जा रहा है कि शाम से ही छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी थी. लेकिन प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा रहा. जब बच्चियों की हालत गंभीर हुई और अभिभावक पहुंचे, तो उन्हें घंटों मुख्य द्वार पर रोका गया. बाद में पुलिस की हस्तक्षेप के बाद दरवाजा खोला गया.

मामले को लेकर जानकारी देते अभिभावक (ईटीवी भारत)

साठ बच्चियों का इलाज रातभर चला है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है:- जॉन एफ कैनेडी, गढ़वा सिविल सर्जन

पीड़ित छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन पर लगाया आरोप

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि दोपहर में उन्हें ‘पुआ’ और चावल दिया गया था. बिजली गुल होने और भीषण गर्मी के कारण छत पर रखी प्लास्टिक की टंकी का पानी गर्म हो गया था, जिसे मजबुरन उन्हें पीना पड़ा. शाम को नाश्ते के बाद भी पानी उपलब्ध नहीं कराया गया. छात्राओं का आरोप है कि परिसर में जेनरेटर होते हुए भी पानी की मोटर नहीं चलाई गई. देर रात करीब 9 बजे स्थिति बिगड़ने पर छात्राओं को अस्पताल लाया गया. 20 से अधिक छात्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही है.

प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वाइजनिंग और गर्म पानी पीने का है. सभी छात्राओं का आपातकालीन इलाज शुरू कर दिया गया है. स्थिति नियंत्रण में है और दवाइयां और स्लाइन दी जा रही हैं:- डॉ. दिनेश कुमार सिंह, भवनाथपुर पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे. गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे हंगामा हुआ. बाद में भवनाथपुर बीडीओ नंद जी राम और अंचलाधिकारी शंभू राम के हस्तक्षेप से छात्राओं को अस्पताल लाया गया. दोनों अधिकारियों ने डॉक्टरों को मुस्तैद किया और स्थिति पर नजर बनाए रखी.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में मध्याह्न भोजन खाने से 16 बच्चे बीमार, सभी की हालत स्थिर - Food poisoning

साहिबगंज में स्कूली छात्रा का अपहरण करने का प्रयास, लोगों ने बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया

पलामू में कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की 40 छात्राएं हुईं फूड प्वाइजनिंग की शिकार, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Last Updated : June 27, 2026 at 9:32 AM IST