महाराष्ट्र : ऑटो रिक्शा और टेंपो-ट्रैवलर की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
ऑटो रिक्शा में सवार लोग शिंगणापुर में दर्शन के लिए जा रहे थे. इस दौरान एक टेंटो ट्रैवलर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी.

Published : January 7, 2026 at 1:21 PM IST
अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. हादसा मंगलवार की शाम राहुरी- शनि शिंगणापुर रोड पर उंब्रे इलाके में एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ. इस दौरान एक टेंपो ट्रैवलर और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में टेंपो सवार नासिक के रहने वाले तीन युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसा होने के बाद होने के बाद इलाके में हंगामा मच गया. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम नासिक के कुछ युवक तीन पहियों वाले ऑटो रिक्शा में सवार होकर शनि शिंगणापुर दर्शन के लिए जा रहे थे. उस समय एक प्राइवेट टेंपो ट्रैवलर शनि शिगणापुर से राहुरी की ओर आ रही थी. वहीं ओवरटेक करने की कोशिश में ऑटो रिक्शा और टेम्पो ट्रैवलर की आमने-सामने टक्कर हो गई. साथ ही टक्कर के बाद टेंपो ट्रैवलर सड़क के किनारे पलट गया.
हादसे में ऑटो रिक्शा सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ऑटो रिक्शा सवार कई अन्य लोग और टेंपो ट्रैवलर में सवार कुछ श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद की. इतना ही नहीं राहुरी के भागवत वराले, बालासाहेब वराले, प्रथमेश वराले, आकाश लहनगे, सचिन जाधव और दूसरे लोगों ने एमबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत राहुरी के गांव के अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया.
दूसरी तरफ मेडिकल अधिकारियों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूस से घायल कई लोगों को आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेज दिया गया. हालांकि हादसे वाली जगह पर सड़क पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था.
हादसे में मरने वालों में इगतपुरी तालुका के गिरनारे के रहने वाले दीपक जगन डावखर (22), आकाश मनोज डावखर (22) और दीप विजय जाधव (20) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- साइबर टेरर और फंडिंग के खिलाफ घाटी में दर्जनभर ठिकानों पर CIK की छापेमारी

