ETV Bharat / bharat

बिहार में तिलक समारोह के बाद एक-एक कर 5 लोगों की मौत

रोहतास में तिलक समारोह के बाद 3 दिनों के अंदर 5 लोगों की मौत हो गयी. इसके कारण क्या हैं, अब तक पता नहीं चला.

Several People Died In Rohtas
रोहतास में 5 लोगों की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 18, 2026 at 2:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास: बिहार के रोहतास में 5 लोगों की मौत हो गयी. मरने वाले जिले के अलग-अलग इलाके से हैं, लेकिन सभी का कनेक्शन एक तिलक समारोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. हालांकि इन लोगों की मौत के कारण क्या हैं, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है.

समारोह के दो दिन बाद दूल्हे के भाई की मौत: मरने वालों में लल्लू सिंह पिता पूजन सिंह, लल्लू सिंह के दो रिश्तेदार और दो रसोईया शामिल थे. लल्लू सिंह दूल्हे का भाई था. जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की रात भोजपुर जिले के तरारी गांव से बिक्रमगंज के मठिया निवासी पूजन सिंह के पुत्र का तिलक समारोह था. तिलक समारोह के एक दिन के बाद लल्लू सिंह की तबीयत बिगड़ी और 16 फरवरी को अचानक मौत हो गई.

उत्पाद सहायक आयुक्त तारिक महमूद (ETV Bharat)

दो रिश्तेदार और दो रसोईया की मौत: पूजन सिंह के दो रिश्तेदार जो नासरीगंज से आए थे. उनकी भी मौत तीन दिनों के अंदर हो गयी. वहीं तिलक समारोह से लौटने के बाद अकोढीगोला के दो रसोईया की भी मौत हो गयी, हालांकि इन सभी की मौत कैसे हुई, इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. परिजन भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रहे हैं.

शराब से मौत की चर्चा: गाहे-बगाहे लोग इस मामले को शराब से जोड़कर देख रहे हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि जहरीली शराब के कारण इन लोगों की मौत हो सकती है. हालांकि परिजनों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई और कुछ भी खुलकर बताने से बच रहे हैं.

छानबीन में जुटा उत्पाद विभाग: इधर, एक साथ 5 लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी मठिया गांव में जाकर जांच शुरू कर दिए हैं. उत्पाद सहायक आयुक्त तारिक महमूद का कहना है कि घर के लोगों से बातचीत हुई है, जिसमें कुत्ता काटने से मौत की बात सामने आ रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चलेगा.

Several People Died In Rohtas
छानबीन के लिए पहुंची पुलिस (ETV Bharat)

"घर के लोगों से बातचीत हुई है, कुत्ता काटने से मौत की बात सामने आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण का पता चलेगा. उत्पाद विभाग की टीम गांव में जाकर जांच कर रही है." -तारिक महमूद, सहायक उत्पाद आयुक्त, रोहतास

एसपी ने दिए जांच के आदेश: इस तरह की संदिग्ध घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है. रोहतास एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है. जांच के लिए एक टीम का गठन भी किया गया है. एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

"घटना की जानकारी मिली है. परिजनों से बात की जा रही है. मामले में जांच की जा रही है. जांच टीम का विस्तृत प्रतिवेदन आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है." -रौशन कुमार, एसपी, रोहतास

ये भी पढ़ें: