ETV Bharat / bharat

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, कई घायल

लातेहार के चंदवा में ऑटो और कंटेनर की टक्कर में कई लोगों की मौत हुई है. कई घायल भी हैं.

road accident in Chandwa Latehar
लातेहार हादसे की तस्वीर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 15, 2026 at 7:14 PM IST

|

Updated : August 15, 2026 at 7:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में एक कंटेनर और ऑटो की टक्कर में छह लोगों की मौत की खबर है. यह हादसा चंदवा थाना इलाके में चंदवा-चापी-लोहरदगा रोड पर हुआ.

जानकारी के मुताबिक, दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें ऑटो में सवार छह लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य कर रही है. लातेहार डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर है.

लातेहार में भीषण सड़क हादसा (Etv Bharat)

जानकारी के अनुसार, लातेहार सदर थाना इलाके के सासंग गांव के कुछ लोग ऑटो से लोहरदगा जा रहे थे. डेढ़टंगवा घाटी से गुजरते समय, ऑटो की टक्कर सामने से आ रहे कंटेनर से हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो कंटेनर के नीचे दब गया.

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार लगभग छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को चंदवा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

लातेहार के डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है. वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, साथ ही कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

घटना की जानकारी मिलने पर, झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने घटनास्थल से ही फोन पर प्रशासनिक अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए.

लगातार हो रहे हादसे

घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए, लातेहार विधायक के चंदवा प्रतिनिधि रवि राज ने कहा कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुआ है वह एक ब्लैक स्पॉट बन गया है. यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं. उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने और इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की अपील की. ​​उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने अविलंब और उचित कार्रवाई नहीं की, तो जनता आंदोलन करेगी.

यह भी पढ़ें:

बोकारो में सड़क हादसा, चार बाइक सवार युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, नेपाल के तीन कांवरियों की मौत

धनबाद के भटिंडा फॉल में हादसा: चाचा-भतीजा की डूबने से मौत

Last Updated : August 15, 2026 at 7:40 PM IST