ETV Bharat / bharat

माता-पिता घर के अंदर मृत पाए गए, रेलवे ट्रैक के पास मिले दो बेटों के शव...सामूहिक आत्महत्या का संदेह

पुलिस का कहना है कि, संदिग्ध मौत का यह मामला सुसाइड का हो सकता है लेकिन फिलहाल स्थिति अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

several-dead-in-maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर (IANS)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : December 25, 2025 at 2:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर एक ही परिवार के चार सदस्य संदिग्ध हालत में मृत पाए गए. पुलिस इस मामले की जांच सामूहिक आत्महत्या मानकर कर रही है. पुलिस के मुताबिक, सुबह मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव स्थित अपने घर में एक खाट पर रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) के शव मिले.

उसके कुछ घंटों बाद, उनके बेटों उमेश (25) और बजरंग (23) के शव पास के रेलवे ट्रैक से बरामद किए गए.घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रय मंथले ने पत्रकारों को बताया कि, माता-पिता अपने घर के अंदर मरे हुए मिले, जबकि बेटों ने रेलवे ट्रैक पर जान दे दी.

पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम से सबूत इकट्ठा करने को कहा है. पूरी टेक्निकल जांच और ऑटोप्सी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा है कि, फिलहाल मामला साफ नहीं है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार छोटे किसान समुदाय से था, लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि, आत्महत्या का फैसला आर्थिक तंगी या फिर घरेलू परेशानी की वजह से लिया गया है.

वहीं, पड़ोसियों ने लाखे परिवार को एक मेहनती परिवार बताया, जो छोटी जमीन पर खेती करके अपना गुजारा करता था. नांदेड़ ग्रामीण पुलिस रिश्तेदारों के बयान रिकॉर्ड कर रही है और परिवार के छोड़े गए नोट्स या आखिरी मैसेज की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: किसान आत्महत्या मामले में कर्नाटक देश में दूसरे नंबर पर, ढाई साल में 2809 किसानों ने की आत्महत्या