नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो लोगों की मौके पर ही मौत, लोगों ने किया पुलिस पर पथराव
पटाखों में आग लगने के बाद अचानक हुए जोरदार विस्फोट की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

Published : November 5, 2026 at 11:00 AM IST
नागौर : शहर के बड़ली क्षेत्र में गुरुवार को पटाखा गोदाम में आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना भयावह था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गुस्साए मृतकों के परिजनों ने पथराव शुरू कर दिया.
2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज : इस मामले में नागौर IPS जतिन जैन ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है. एसएसएल टीम को मौके पर बुलाया है. वहीं, लोगों के अनुसार पटाखों में आग लगने के बाद अचानक हुए जोरदार विस्फोट की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए.
इसे भी पढे़ं. Jaisalmer Bomb Blast Incident : फील्ड फायरिंग रेंज में खेत में गिरा संदिग्ध बम, जोरदार धमाके से दहला मोहनगढ़ क्षेत्र
सुबह 9:40 बजे हुए धमाके के बाद 10:10 बजे पुलिस और 10:20 बजे दमकल की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद 10:30 बजे मलबे से दोनों शवों को बाहर निकाला गया. सुबह 11 बजे FSL टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. प इसी दौरान सुबह 11:10 बजे अंगोर भूमि को लेकर स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और 11:20 बजे परिजनों की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया. इसके बाद 11:30 बजे एक बार फिर पुलिस पर पथराव किया गया.
Nagaur, Rajasthan: A massive explosion occurred in the Badli area after firecrackers caught fire, killing two people on the spot. The blast was heard up to 2 km away. Firefighters and police reached the spot, and rescue operations are underway https://t.co/R0HUpKa3W8
— IANS (@ians_india) November 5, 2026
कई बार शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई : लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बारूद की फैक्ट्री संचालित हो रही थी. इसे हटाने के लिए कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हादसे के बाद इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और हालात पर काबू पाया. पुलिस ने दरगाह सदर शमशेर सहित पांच लोगों को डिटेन किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
#WATCH नागौर, राजस्थान: बड़ली इलाके में पटाखों के एक गोदाम में आग लगने की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिसकर्मी, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तहसीलदार नरसिंह टैंक ने कहा, "आज यहां आगजनी हुई है। हम मौके पर पहुंचे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2026
इसे भी पढे़ं. बीच बाजार पटाखा गोदाम में धमाका, कपड़े की दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई. फिलहाल ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुआ और पटाखों में आग लगने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर हुए नुकसान, अन्य संभावित घायलों और विस्फोट के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जांच की जा रहा है.

