पलवल के छांयसा गांव में हेपेटाइटिस ने बरपाया कहर, 7 लोगों की मौत, हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी की ए़डवाइज़री
हरियाणा के पलवल में हथीन के छांयसा गांव में हेपेटाइटिस बीमारी से 7 लोगों की मौत हो गई है.

Published : February 15, 2026 at 8:52 PM IST
|Updated : February 15, 2026 at 9:04 PM IST
पलवल : हरियाणा के पलवल के हथीन के छांयसा गांव में हेपेटाइटिस कहर बरपा रहा है. बीमारी के चलते गांव में 7 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाजरी जारी की है.
7 लोगों की मौत : पलवल नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि छांयसा गांव में 11 साल के हुफैज, 14 साल की सारिका, 16 साल की हुमा, 20 साल के दिलशाद, 42 साल के शमसुद्दीन, 67 साल की जमीला, 8 साल की पायल की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि हुफैज, शमसुद्दीन, जमीला, दिलशाद की मौत हेपेटाइटिस की वजह से हुई है. अन्य लोगों की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. गांव में बीमारी फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है. घरों में जाकर खून के सैंपल लिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि टीम द्वारा 31 घरों के पानी के सैंपल लिए गए है.
हेल्थ डिपार्टमेंट ने दी एडवाइजरी : उन्होंने बताया कि जांच में भी कई घरों में गंदा पानी मिला है. जांच रिपोर्ट में छह घरों के पानी में बैक्टीरिया मिला. गांव के पांच पानी के सोर्स में भी बैक्टीरिया कन्फर्म हुआ है. जांच में गांव के पानी में क्लोरीन की कमी भी सामने आई है. हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने गांव वालों को साफ पानी पीने की सलाह दी है. गांव में एक टेस्टिंग कैंप भी लगाया गया है और संभावित मरीजों को इलाज के लिए जिला सिविल अस्पताल भेजा गया है. सिविल सर्जन ने एडवाइजारी जारी करते हुए कहा है कि लोगों को चाहिए कि वे खाना खाने से पहले हाथों को साबुन से धोएं. शौच के बाद हाथों को अवश्य साफ करें. पानी को उबालकर पिएं. पीने के पानी को साफ जगह पर स्टोर करें. सफाई का विशेष ध्यान रखें. साथ ही अगर बुखार आता है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा के यमुनानगर में फौजी की पत्नी का मर्डर, पति जम्मू-कश्मीर में तैनात, नानी ने आंखों के सामने देखी हत्या
ये भी पढ़ें : रुद्राक्ष से करोड़ों रुपए कमा रहे नेपाल के करण निरुला, सूरजकुंड मेले में लगाया स्टॉल, असली रुद्राक्ष की पहचान की बताई ट्रिक
ये भी पढ़ें : हरियाणवी सिंगर्स को गजेंद्र फोगाट की नसीहत, बोले -"बदमाशी वाले गाने नहीं गाने चाहिए, संगीत को इज्जत दें"

