ETV Bharat / bharat

JoSAA Counselling 2026: JEE MAIN में बैठे 15.38 लाख स्टूडेंट्स, 13.90 रैंक पर छात्र व 14.97 पर छात्रा को बीटेक सीट ऑफर

आईआईटी में एडमिशन के लिए दूसरे राउंड की क्लोजिंग रैंक बीटेक सीट पर ओपन कैटेगरी से 16661 रही.

Students on their way to take the JEE Advanced exam held on May 3
तीन मई को हुई जेईई एडवांस्ड की परीक्षा को देने जाते स्टूडेंट्स (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 30, 2026 at 9:19 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: जेईई एडवांस्ड के परिणाम के आधार पर जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की काउंसलिंग के जरिए आईआईटी और जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर एनआईटीज, ट्रिपल आईटी व जीएफटीआई में दाखिला दिया जा रहा है. काउंसलिंग में दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट का परिणाम मंगलवार शाम जारी किया गया. इसके तहत आईआईटी में एडमिशन के लिए दूसरे राउंड की क्लोजिंग रैंक बीटेक सीट पर ओपन कैटेगरी से 16661 रही.

इस रैंक पर आईआईटी जम्मू की मैटेरियल एंड मेटियोरोलिजकल इंजीनियरिंग की सीट ऑफर की गई है जबकि सबसे डिमांड वाली कंप्यूटर साइंस ब्रांच की क्लोजिंग रैंक 8196 रही. इसमें आईआईटी भिलाई में एडमिशन ऑफर किया है.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एनआईटी में अदर स्टेट कोटा ओपन कैटेगरी में एनआईटी मिजोरम में सिविल इंजीनियर बीटेक की सीट 58702 रैंक पर मिली, जबकि एनआईटी में ओपन केटेगरी होम स्टेट कोटा के तहत 1390116 रैंक पर भी सीट अलॉट की गई. इसमें केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी ब्रांच की सीट ऑफर की है, जबकि फीमेल ओनली सीट पर 1497038 रैंक पर भी एडमिशन ऑफर किया है.

इसमें एनआईटी मिजोरम की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की सीट है, जबकि जेईई मेन में 1538468 विद्यार्थी बैठे थे. ट्रिपल आईटी में मणिपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की सीट 64313 रैंक पर अलॉट हुई. फीमेल ओनली सीट पर 62285 रैंक पर एनआईटी कुरनूल आंध्र प्रदेश आवंटित की है.

पढ़ें: JoSAA Counselling 2026: टॉप 500 कैंडिडेट्स ने चुनी 7 IITs और IISC बेंगलुरु, इन 16 IITs से तौबा

JEE ADVANCED 2026 से IIT की ओपन कैटेगरी से दूसरे राउंड की क्लोजिंग :

  • आईआईटी जम्मू में जेंडर न्यूट्रल सीट पर 16661 रैंक पर मटेरियल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग
  • आईआईटी जम्मू में फीमेल ओनली सीट पर 27712 रैंक पर मटेरियल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग
  • आईआईटी वाराणसी (BHU) आर्किटेक्चर के कोर्स में 27093 रैंक पर जेंडर न्यूट्रल सीट ऑफर
  • आईआईटी धनबाद में केमिकल साइंस की 5 वर्षीय बीएसएमएस सीट पर 17059 रैंक पर ऑफर
  • कंप्यूटर साइंस ब्रांच की सबसे नीचे क्लोजिंग रैंक आईआईटी भिलाई में 8196 रही, जबकि आईआईटी बॉम्बे में 65 रैंक पर क्लोज

JEE MAIN 2026 से NIT की ओपन कैटेगरी से दूसरे राउंड की क्लोजिंग :

  • एनआईटी अगरतला में अदर स्टेट कोटा जेंडर न्यूट्रल सीट केमिस्ट्री बीएसएमएस डुएल डिग्री 63012 रैंक पर अलॉट
  • एनआईटी मिजोरम में अदर स्टेट कोटा जेंडर न्यूट्रल बीटेक सीट सिविल इंजीनियरिंग की 58702 रैंक पर अलॉट
  • आईआईईएसटी शिबपुर में अदर स्टेट कोटा से अप्लाइड जियोलॉजी की 5 ईयर बीएसएमएस कोर्स फीमेल ओनली सीट पर 72586 रैंक पर एडमिशन ऑफर
  • मणिपुर एनआईटी में अदर स्टेट कोटा फीमेल ओनली सिविल इंजीनियरिंग की सीट 70933 रैंक पर मिली
  • होम स्टेट कोटा के तहत एनआईटी मिजोरम में केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी की बीटेक सेट 1390116 रैंक पर अलॉट
  • एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट फीमेल ओनली सीट इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की सीट 1497038 रैंक पर अलॉट

पढ़ें: IIT बॉम्बे में CS ब्रांच के लिए 65 रही क्लोजिंग रैंक, 15934 तक IIT और 10 लाख से ज्यादा रैंक पर NIT में एडमिशन ऑफर

JEE MAIN 2026 से IIIT की ओपन कैटेगरी से दूसरे राउंड की क्लोजिंग :

  • ट्रिपल आईटी मणिपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन इन वीएलएसआई एंड एंबेडेड सिस्टम की बीटेक सीट 64313 रैंक पर अलॉट
  • ट्रिपल आईटी कुरनूल आंध्र प्रदेश की मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डुएल डिग्री बीटेक एमटेक की सीट फीमेल ओनली कोटे से 62285 रैंक अलॉट

JEE MAIN 2026 से GFTI की ओपन कैटेगरी से दूसरे राउंड की क्लोजिंग :

  • इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एचएस गौर यूनिवर्सिटी सागर मध्यप्रदेश में ऑल इंडिया कोटा से फूड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की बीटेक सीट 107682 रैंक पर अलॉट
  • सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोकराझार, असम में फूड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की बीटेक सीट ऑल इंडिया कोटा से 93217 पर अलॉट
  • गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी मालदा, वेस्ट बंगाल में अदर स्टेट कोटा में फूड टेक्नोलॉजी की बीटेक सीट 102587 रैंक पर अलॉट
  • गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी मालदा, वेस्ट बंगाल में अदर स्टेट फीमेल ओनली सीट सिविल एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग की 90249 रैंक पर अलॉट
  • पुद्दुचेरी टेक्निकल यूनिवर्सिटी में होम स्टेट कोटा से सिविल इंजीनियरिंग की सीट 364149 रैंक पर मिली
  • गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मालदा, वेस्ट बंगाल में होम स्टेट कोटा फीमेल ओनली सीट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 296955 रैंक पर एडमिशन

पढ़ें:JoSAA Counselling 2026: राउंड-1 सीट एलॉटमेंट का परिणाम जारी, ऐसे करें ऑनलाइन रिपोर्टिंग