ETV Bharat / bharat

सेकंड ऑल इंडिया जजेस बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज, देश के नौ राज्यों के 31 जज ले रहे हैं हिस्सा

रांची के खेलगांव में सेकंड ऑल इंडिया जजेस बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई. जिसमें नौ राज्यों के न्यायाधीश हिस्सा ले रहे हैं.

Second All India Judges Badminton Championship
चैंपियनशिप का उद्घाटन करते न्यायाधीश और ओलंपियन निक्की प्रधान (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 3, 2026 at 2:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राजधानी रांची के खेलगांव में न्यायिक कार्यों के साथ खेल के प्रति खास रुचि रखने वाले न्यायविदों का समागम हुआ है. दो दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड सहित 9 राज्यों के हाई कोर्ट के न्यायाधीशों ने हिस्सा लिया है. जहां बैडमिंटन कोर्ट पर उन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन किया.

दरअसल, राजधानी रांची के खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में सेकंड ऑल इंडिया जजेस बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है. जिसमें इलाहाबाद, मुम्बई, चेन्नई, राजस्थान, तेलंगाना, केरल, ओड़िशा, कर्नाटक और झारखंड के न्यायाधीश शामिल हैं. इस मौके पर झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टी चौहान ने बताया कि कोर्ट रूम से निकलकर बैडमिंटन कोर्ट में पहुंचकर खेल का हिस्सा बनना अपने आप में एक अलग अनुभव है.

सेकंड ऑल इंडिया जजेस बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज (Etv Bharat)

नौ टीमों में 31 खिलाड़ी दिखायेंगे जलवा

झारखंड हाई कोर्ट के ज्वाइंट रजिस्टार मुकुंद कुमार वर्मा ने चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए बताया कि सेकंड ऑल इंडिया जजेस बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड सहित 9 टीमों से 31 प्लेयर्स टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं. दो दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई कैटेगरी में मुकाबले हो रहे हैं. वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद ओलंपियन निक्की प्रधान ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी है और उन्होंने यह भी बताया कि तमाम जज को रांची में हो रहे हॉकी इंडिया लीग के मुकाबले में शामिल होने का भी न्योता दिया गया है.

Second All India Judges Badminton Championship
सेकंड ऑल इंडिया जजेस बैडमिंटन चैंपियनशिप (Etv Bharat)

बहरहाल, दो दिनों तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में मेंस सिंगल, वूमेंस सिंगल्स और मिकस्ड डबल्स कैटेगरी में खेल होगा. इस टूर्नामेंट के माध्यम से न्यायपालिका से जुड़े जज और अधिकारी खेल भावना विकसित करने, आपसी सौहार्द और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ सकारात्मक उर्जा का संदेश देने का काम करेंगे. अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार बैंडमिंटन कोर्ट पर झारखंड के मुख्य न्यायाधीश सहित कई न्यायाधीशों ने बैडमिंटन का रैकेट भांजकर इस टूर्नामेंट की शुरुआत की.

यह भी पढ़ें:

बोकारो में दो दिवसीय प्रांतीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल में झारखंड का दबदबा! अंडर-17 में खिताब और अंडर-14 में उपविजेता बनकर रचा इतिहास

69वीं राष्ट्रीय स्कूली बालिका फुटबॉल: अंडर-14 के सेमीफाइनल में झारखंड