ETV Bharat / bharat

फरक्का बराज के सभी गेट खुले, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

सम्राट चौधरी ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया है. रिपोर्ट- अविनाश कुमार

फरक्का बैराज के खोले गए सभी गेट
फरक्का बैराज के खोले गए सभी गेट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 24, 2026 at 8:12 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : फरक्का बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं. जिससे बिहार में गंगा की बाढ़ की चपेट में आए जिलों को राहत मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 23 अगस्त को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी से बात किया था जिसके बाद फरक्का बैराज के सभी गेट खोले गए हैं. सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को गंगा के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करके जायजा भी लिया.

फरक्का बैराज के खोले गए सभी गेट : फरक्का बैराज खोले जाने के बाद गंगा का जलस्तर तेजी से कम होने लगा है. अधिकारियों ने सीएम सम्राट चौधरी को भागलपुर की समीक्षा बैठक में बताया कि जल्द ही गेट के खोले जाने का असर दिखने लगेगा. फिलहाल भागलपुर, बेगूसराय में गंगा के बाढ़ का असर काफी दिख रहा है. गंगा के उफान के चलते भागलपुर और बेगूसराय में तटबंध टूट गए.

सीएम ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे
सीएम ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे (ETV Bharat)

सीएम ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे : इससे पहले मुख्यमंत्री ने नवगछिया, राघोपुर दियारा, कोसी-गंगा संगम क्षेत्र, बेगूसराय एवं बख्तियारपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया. हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी एवं इसकी सहायक नदियों के जलस्तर, दियारा एवं निचले इलाकों में उत्पन्न स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया.

बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश : इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे. प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए.

हवाई सर्वे करते सम्राट चौधरी
सीएम ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे (ETV Bharat)

राहत एवं बचाव कार्य करें तेज : हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने भागलपुर एयरपोर्ट पर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि तेजी से पानी का दवाब कम हो रहा है. बहुत जल्द स्थिति में सुधार होगा.

23 अगस्त को हुई थी फरक्का बैराज खोलने पर बात : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी से बात करने के बाद फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिये गये हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं. राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए.

हवाई सर्वे करते सम्राट चौधरी
हवाई सर्वे करते सम्राट चौधरी (ETV Bharat)

संवेदनशील स्थानों की हो निगरानी : अपने हवाई सर्वे के बाद समीक्षा बैठक में सीएम ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति में होने वाले किसी भी बदलाव की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविलंब मरम्मती कार्य कराने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी का निर्देश दिया.

''जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे. बाढ़ की स्थिति में प्रभावितों को एसओपी के अनुसार पूरी सहायता उपलब्ध कराते रहें. राहत और बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ करें.''- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार

हवाई सर्वे के बाद समीक्षा बैठक
हवाई सर्वे के बाद समीक्षा बैठक (ETV Bharat)

सीएम के साथ मौजूद थे वरिष्ठ मंत्री और अफसर : हवाई सर्वेक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक, अभियान कुंदन कृष्णन, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, सहित अन्य वरीय अधकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-