गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला दूसरा हमलावर भी एनकाउंटर में ढेर
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अली गार्डन निवासी यूट्यूबर मुस्लिम सलीम वास्तविक पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला किया गया था.


Published : March 4, 2026 at 10:03 AM IST
नई दिल्ली/गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार दिन रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया. सोमवार देर रात जीशान को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था.
पुलिस के मुताबिक, सलीम वास्तिक पर हुए हमले के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया था. फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को चिन्हित किया गया था. चिन्हित किए गए दोनों आरोपियों जीशान और गुलफाम पर एक-एक लाख का इनाम रखा गया था. सोमवार को ज़ीशान का पुलिस एनकाउंटर में मृत्यु हो गई थी. दूसरे आरोपी गुलफाम के खुदा क्षेत्र में आने की क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी. इंदिरापुरम में पुलिस को चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें रुकने का इशारा किया गया. दोनों आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी गई.
इसी बीच दोनों बदमाशों ने भागने की कोशिश की तो मोटरसाइकिल फिसल गई. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए और एसीपी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है. मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश की गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के दौरान गुलफाम की मृत्यु हो गई. घायल बदमाश की पहचान अमरोहा निवासी गुलफाम के रूप में हुई है.
“मुठभेड़ के दौरान गुलफ़ाम को गोली लगी. घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया." - जे रविंद्र गौड़, पुलिस कमिश्नर-
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अली गार्डन निवासी यूट्यूबर मुस्लिम सलीम वास्तविक पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला किया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान ने भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के खिलाफ दर्ज कराया था.
बता दें किं शुक्रवार सुबह के वक्त बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने सलीम पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सलीम को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से सलीम को इलाज के लिए दिल्ली की जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें:

