ETV Bharat / bharat

पटना में सद्गुरु ने खेला गोल्फ, खेल महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण के साथ बिताया समय

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने पटना में बिहार खेल अधिकारी रवींद्रन संकरण के साथ गोल्फ खेला. स्वास्थ्य, एकाग्रता और संतुलित जीवन पर चर्चा की. पढ़ें खबर-

SADHGURU IN PATNA
पटना में सद्गुरु ने खेला गोल्फ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 27, 2026 at 4:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने शनिवार को पटना में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन संकरण के साथ गोल्फ खेला. इस दौरान उन्होंने खेल को महज प्रतिस्पर्धा का माध्यम न बताते हुए एकाग्रता, धैर्य और आंतरिक संतुलन विकसित करने का सशक्त साधन बताया. सद्गुरु की गोल्फ खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

खेल से अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण: रवींद्रन संकरण ने बताया कि सद्गुरु ने गोल्फ के माध्यम से मानसिक अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने पर जोर दिया. संकरण लंबे समय से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय हैं. योग, फिटनेस और आधुनिक खेलों के समन्वय को लेकर उनकी पहल पहले भी सराहना प्राप्त कर चुकी है.

पटना में सद्गुरु ने खेला गोल्फ (ETV Bharat)

"सद्गुरु ने गोल्फ को केवल प्रतिस्पर्धा का खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता, धैर्य और आंतरिक संतुलन विकसित करने का माध्यम बताया. खेल व्यक्ति के भीतर अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करते हैं."-रवींद्रन संकरण, महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण

आध्यात्मिकता और खेल का सुंदर मेल: सद्गुरु और रवींद्रन संकरण की यह मुलाकात खेल और आध्यात्मिकता के अद्भुत संगम के रूप में देखी जा रही है. गोल्फ और योग दोनों ही मानसिक एकाग्रता तथा आत्मनियंत्रण जैसे गुणों को विकसित करने पर आधारित हैं. दोनों नेताओं के बीच स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

SADHGURU IN PATNA
पटना में सद्गुरु ने खेला गोल्फ (ETV Bharat)

मौजूद लोगों ने किया भावुक स्वागत: गोल्फ कोर्स पर मौजूद लोगों ने सद्गुरु का गर्मजोशी से स्वागत किया. कई उत्साही लोगों ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई और सकारात्मक अनुभव साझा किए. सद्गुरु की उपस्थिति ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया.

सोशल मीडिया पर छाई चर्चा: सद्गुरु के गोल्फ खेलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं. लोग इस अनोखे संयोजन को सराह रहे हैं और इसे स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला उदाहरण बता रहे हैं.

SADHGURU IN PATNA
आध्यात्मिकता और खेल का सुंदर मेल (ETV Bharat)

आज शाम होगा 'एन इवनिंग विद सद्गुरु' कार्यक्रम: आज शाम राजधानी पटना के बापू सभागार में 'एन इवनिंग विद सद्गुरु' कार्यक्रम आयोजित होगा. शाम साढ़े छह बजे से शुरू होने वाले इस सार्वजनिक सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. यह कार्यक्रम सद्गुरु के पटना दौरे का मुख्य आकर्षण होगा.

SADHGURU IN PATNA
रवींद्रन संकरण के साथ गोल्फ खेला (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें-

आध्यात्मिक गुरू जग्गी वासुदेव बाइक से निकले केदारनाथ, बोले-जिंदगी में एक बार उत्तराखंड जाएं

आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के साथ वाराणसी में दर्शन पूजन कर रही हैं कंगना- जूही