ETV Bharat / bharat

कंफर्म: प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

पुतिन का भारत दौरा दो दिवसीय होगा. इस दौरान दोनों देशों के बीच तमाम समझौते होंगे.

RUSSIAN PREZ PUTIN VISIT TO INDIA
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा (ANI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 28, 2025 at 1:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने भारत का दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में शामिल होने के लिए भारत अ रहे हैं. रूस की सरकारी न्यूज एजेंसियों ने क्रेमलिन के हवाले के इस खबर की पुष्टि की है. वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इस संबंध में एक बयान जारी किया है.

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पुतिन का भारत दौरा दो दिवसीय 4 से 5 दिसंबर 2025 तक होगा. पुतिन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में एक राजकीय भोज भी आयोजित करेंगी.. बता दें, पुतिन का भारत दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया है.

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा होगी. इसके साथ-साथ दोनों देश आपसी सहयोग के अगले चरण की नई दिशा तय करेंगे. वहीं, अधिकारियों ने इस बात की भी जानकारी दी कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी चर्चा होगी. दोनों देशों के नेता आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए तमाम समझौते भी करेंगे.

रूसी राष्ट्रपति का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब फरवरी 2022 में यूक्रेन पर मॉस्को के हमले की शुरुआत के बाद से भारत के पश्चिमी देशों के साथ रिश्ते खराब हैं. भारत ने रूस से कम कीमत पर तेल खरीदा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में ज़्यादातर भारतीय इंपोर्ट पर 50 परसेंट टैरिफ लगा दिया था और आरोप लगाया था कि भारत रूस की लड़ाई के लिए पैसे दे रहा है.

चीन में हुई थी दोनों नेताओं की मुलाकात
इससे पहले इसी साल पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में चीन में मुलाकात की थी. दोनों नेता एक ही कार से निकले थे.

पढ़ें: पुतिन से हाथ मिलाने के लिए दौड़े शहबाज शरीफ, शी जिनपिंग ने किया 'अनदेखा'

रूस ने शेयर किया पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात का वीडियो, कहा- 'वीडियो ऑफ द डे'