ETV Bharat / bharat

आरएसएस की बैठक के आखिरी दिन चर्चा के बिंदुओं पर लगेगी मुहर, मोहन भागवत समेत कई कद्दावर लीडर होंगे शामिल

मथुरा के वृंदावन में बैठक चल रही है. इसके बाद 8 से 10 जनवरी तक कई बड़े नेता मोहन भागवत से मिलेंगे.

RSS Meeting
मथुरा में आरएसएस की बैठक के आखिरी दिन चर्चा के बिंदुओं पर मुहर लगेगी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 9:44 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मथुरा: यूपी के मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक का आज समापन हो जाएगा. अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में रखे गए बिंदुओं पर आज सहमति दी जाएगी.

बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे. ये बैठक 5 जनवरी को प्रारंभ हुई थी. वहीं 8 जनवरी से 10 जनवरी तक राजनीतिक गलियारों के नेता मोहन भागवत से मिलने के लिए वृंदावन पहुंच रहे हैं.

आरएसएस की बैठक का आज अंतिम दिन

वृंदावन के रुक्मिणी विहार में स्थित केशव धाम परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक का अंतिम दिन आज होगा और दो दिन में रखे गए बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा होने के बाद सहमति जताई जाएगी.

संगठन की बैठक में संघ प्रचारक पदाधिकारियों के साथ वर्तमान से कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले, कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, राम दत्ता चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार भी शामिल होंगे.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार सहित कई बिंदुओं पर चर्चा

राष्ट्र स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन के प्रचारक और मंत्रियों के बीच में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. इसमें पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्या की घटनाओं को रोकना और हिंदुओं की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे शामिल थे.

पड़ोसी देशों में हिंदुओं की सुरक्षा पर जोर

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका सहित पश्चिमी देशों में हो रही उथल-पुथल और रूस के साथ संबंध पर भी चर्चा हुई है. साथ ही पड़ोसी देशों के साथ हिंदुओं की सुरक्षा पर जोर दिया गया.

RSS संगठन का शताब्दी वर्ष पूरा

गौर करें तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर संघ की विचारधारा को गांव-गांव तक ले जाने जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसके साथ ही गांव के हर एक चौपाल पर जाकर हिंदुओं के प्रति जागृत करना भाईचारा बनाने पर जोर दिया गया है.

संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर संघ के 5 मूल मंत्र सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण और संरक्षण, स्वयं का बोध और नागरिक कर्तव्यता के बारे में अहम जिम्मेदारी संगठन के लोगों को दी गई है. इसके तहत 15 जनवरी से 15 फरवरी तक देश भर में शहर से लेकर गांव तक संघ एकजुटता का संदेश दे रहा है.

8 से 10 जनवरी तक शाह और योगी से मुलाकात

इसके साथ ही वृंदावन के केशव धाम में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मिलने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मुलाकात करने के लिए पहुंचेंगे. केशव धाम परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में आने की अनुमति नहीं है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- मथुरा में RSS की बैठक का आज दूसरा दिन; 3 सत्र में कई अहम बिंदुओं पर किया जाएगा मंथन