ETV Bharat / bharat

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलिन फर्नांडीस ने सरकारी गवाह बनने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका वापस ली

जैकलिन फर्नांडीस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति देने की मांग वापस ली.

सुकेश चंद्रशेखर-जैकलीन फर्नांडिस
सुकेश चंद्रशेखर-जैकलीन फर्नांडिस (FILE Photo)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : May 12, 2026 at 7:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका पटियाला हाउस कोर्ट से वापस ली. जैकलीन फर्नांडिस इस मामले में आरोपी हैं. इसके पहले ईडी ने जैकलीन की सरकारी गवाह बनने की अनुमति देने की मांग का विरोध किया था.

ईडी ने अपने जवाब में कहा था कि जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास के जानने के बावजूद उसके संपर्क में हैं. जैकलीन कई तरीकों से सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में रहती हैं. ईडी के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस अपराध के धन का उपयोग अपने और अपने परिवार के सदस्यों पर करती हैं. इसका साफ मतलब है कि वो मनी लॉन्ड्रिंग में सक्रिय भागीदार हैं. कोर्ट ने 17 अप्रैल को जैकलीन की इस अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी किया था.

जैकलीन ने ईडी के केस को निरस्त करने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने जैकलीन की याचिका खारिज कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के आदेश पर मुहर लगाते हुए जैकलीन की याचिका खारिज की थी. इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस जमानत पर हैं.

पटियाला हाउस कोर्ट ने 15 नवंबर 2022 को जैकलीन को जमानत दी थी. 31 अगस्त 2022 को कोर्ट ने जैकलीन के खिलाफ दायर पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. 17 अगस्त 2022 को ईडी ने पूरक चार्जशीट दाखिल किया था. ईडी ने पूरक चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया था. ईडी अप्रैल 2025 में इस मामले में जैकलीन की सात करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुका है.

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, इस मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने पांच करोड़ 71 लाख रुपए से ज्यादा के गिफ्ट दिए थे. सुकेश अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिए जैकलीन को गिफ्ट पहुंचाने का काम करता था. इन गिफ्टों में 52 लाख रुपए का घोड़ा और 9 लाख रुपए की एक पारसी बिल्ली भी शामिल है.

जैकलीन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दायर एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है. ये याचिका हाईकोर्ट में लंबित है. जैकलीन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. जैकलीन ने कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने तो उसके साथ फर्जीवाड़ा किया ही साथ ही अदिति सिंह ने भी फर्जीवाड़ा किया. जैकलीन ने कहा है कि उसे सुकेश चंद्रशेखर ने टारगेट किया और उसका मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोई हाथ नहीं है. जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर के उस दावे को खारिज किया है कि वो उसके साथ रिलेशनशिप में हैं.

ये भी पढ़ें:

  1. 200 करोड़ की ठगी का मामला: जैकलीन की सरकारी गवाह बनाने की मांग का ईडी ने किया विरोध, कहा- सुकेश के संपर्क में लगातार रहती है
  2. सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन को सरकारी गवाह बनाने की मांग पर ED ने मांगा समय
  3. 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामला: जैकलीन की सरकारी गवाह बनने की याचिका टली, ED ने मांगा समय