ETV Bharat / bharat

उदयपुर में शाही शादी: राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की वेडिंग में सितारों की चमक, निकली रॉयल बारात

अमेरिकी बिलेनियर रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की शाही शादी में जेनिफर लोपेज, नोरा फतेही, ट्रंप जूनियर सहित सितारे शामिल हुए.

उदयपुर में शाही शादी
उदयपुर में शाही शादी (ETV Bharat Udaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : November 22, 2025 at 10:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर: राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों एक शाही विवाह का गवाह बन रही है. अमेरिकी बिलियनेयर भारतीय मूल के उद्योगपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू का विवाह समारोह पूरे वैभव और ठाठ-बाट के साथ चल रहा है. सिटी पैलेस से लेकर ताज लेके पैलेस तक पूरा शहर इस भव्य आयोजन की रौनक में डूबा हुआ है.

शाही बारात और राजस्थानी स्वागत: शनिवार दोपहर सिटी पैलेस में दूल्हे वामसी गडिराजू की बारात का भव्य स्वागत हुआ. परंपरागत राजस्थानी अंदाज में सभी बारातियों को साफा बांधा गया और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उत्सव का माहौल बन गया. बारात का सबसे खास आकर्षण रहा दूल्हा वामसी का जयपुर के प्रसिद्ध ‘हाथी गांव’ से आए ‘गया बाबू’ नामक हाथी पर सवार होकर आगमन. इस शाही सवारी ने समारोह में राजस्थानी संस्कृति की छटा को और निखार दिया. पंजाबी सिंगर सुखबीर और सुखविंदर सिंह ने अपने हिट गानों से बारातियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. मेहमानों ने पूरे रास्ते नाच-गाना करते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें- उदयपुर में शाही शादी की धूम : संगीत नाइट में लगा बॉलीवुड का तड़का, पॉपस्टार जेनिफर लोपेज भी पहुंची

मेहंदी सेरेमनी में जेनिफर लोपेज का धमाल: शनिवार को मेहंदी समारोह की तैयारियां जोरों पर रहीं. पूरे पांडाल को हरी-सुनहरी थीम और खूबसूरत फ्लोरल डेकोरेशन से सजाया गया है. इस खास मौके पर ग्लोबल पॉप आइकन जेनिफर लोपेज लाइव परफॉर्मेंस देंगी. लोपेज शुक्रवार देर रात करीब 2:45 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचीं और शनिवार को दिनभर रिहर्सल में व्यस्त रहीं. उनके साथ बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी प्रस्तुति देने उदयपुर पहुंच चुकी हैं.

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की (ETV Bharat Udaipur)

शुक्रवार रात की बॉलीवुड नाइट: शुक्रवार रात हुई संगीत और बॉलीवुड नाइट ने तो मानो उदयपुर को मुंबई बना दिया. रणवीर सिंह, वरुण धवन, करण जौहर, जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, कृति सेनन समेत कई सितारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी कलाकार शनिवार सुबह विशेष चार्टर फ्लाइट से मुंबई लौट गए.

अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की चमक: शादी में अमेरिका सहित कई देशों से आए मेहमान शामिल हो रहे हैं. खास बात यह कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी अपने करीबी दोस्त और दुल्हन के पिता रामा राजू मंटेना के साथ उदयपुर पहुंचे. उन्होंने सिटी पैलेस में मेवाड़ राजपरिवार के डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात भी की.

इसे भी पढ़ें- Royal Wedding : शाही शादी का जश्न शुरू, हॉलीवुड-बॉलीवुड के सितारे हुए शामिल, ट्रंप जूनियर पहुंचे उदयपुर