'तेजस्वी ने मुझे घर से निकाला, सवाल करेंगे तो चप्पल से मारा जाएगा' रोहिणी का बड़ा आरोप
रोहिणी आचार्य ने संजय यादव, रमीज और तेजस्वी पर परिवार से बाहर निकालने का लगाया आरोप, कहा- हार की जिम्मेदारी लेना नहीं चाहते?.

Published : November 16, 2025 at 7:53 AM IST
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लालू प्रसाद के परिवार में कलह का दौर शुरू हो गया है. रोहिणी आचार्य ने दिन में ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह राजनीति से सन्यास लेती हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह अब परिवार से अलग हो रही हैं. ट्वीट के बाद आज रोहिणी आचार्य रात को पटना से दिल्ली रवाना हुई. उन्होंने फिर से संजय यादव और तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि, हार के लिए इन लोगों से पूछिए.
गुस्से में बहुत कुछ बोल गईं रोहिणी आचार्य : पटना से दिल्ली रवाना होने होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि ''चुनाव में हार का कारण क्या है वह तेजस्वी यादव, संजय यादव से पूछिए क्योंकि यही लोग चाणक्य बने हुए थे.रोहिणी आचार्य ने कहा कि अब उनका कोई परिवार नहीं है.''
'जवाब देना होगा..पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है?' : रोहिणी आचार्य ने विधानसभा चुनाव में राजद के खराब प्रदर्शन के लिए खुलकर कहा है कि ''इसके लिए तेजस्वी यादव और संजय को जवाब देना चाहिए पार्टी के कार्यकर्ता जब चुनाव में प्रदर्शन के बारे में सवाल करेंगे तो जो चाणक्य बनकर घूमते थे उनको इसका जवाब देना होगा.''
'पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी नाकाम क्यों हुई?': तेजस्वी पर बड़ा आरोप लगाते हैं उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं. साथ ही रोहिणी आचार्य ने संजय यादव और रमीज पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ''वे कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहते. पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी नाकाम क्यों हुई?.
'मेरा कोई परिवार नहीं, चप्पल से मारा जाएगा' : पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने आगे कहा, "इन लोगों लोग जब पार्टी के खराब प्रदर्शन की बात की जाए तो गाली दिलवाने का काम करते हैं अपमानित करवाते हैं और चप्पल से मारने की बात करते हैं. जिम्मेदारी नहीं लेनी है, सवाल पूछोगे तो गाली दी जाएगी. इसलिए अब मेरा कोई परिवार नहीं, आप संजय यादव, रमीज़ और तेजस्वी यादव से जाकर पूछ सकते हैं. उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है.''
रोहिणी ने परिवार और पार्टी छोड़ने की बात कही : राजद पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को अपने भाई तेजस्वी यादव के दो करीबी सहयोगियों को इस हार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया. आचार्य, जिन्होंने शनिवार दोपहर में एक्स पर एक पोस्ट लिखकर खलबली मचा दी थी, जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि वह "राजनीति छोड़ रही हैं" और अपने परिवार से "नाता" रखती हैं.
I’m quitting politics and I’m disowning my family …
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 15, 2025
This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do …nd I’m taking all the blame’s
"मेरा कोई परिवार नहीं है. मुझसे कुछ मत पूछो. तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज़ से सवाल पूछो. किसी को तो हार की ज़िम्मेदारी लेनी ही होगी." - रोहिणी आचार्य , लालू यादव की बेटी
तेज प्रताप के बाद लालू परिवार की दूसरी बड़ी टूट: इससे पहले बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी परिवार और पार्टी से अलग हो चुके हैं. मई 2025 में लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को 'गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार' और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था.
ये भी पढ़ें:

