ETV Bharat / bharat

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक कार से टकराया, 4 की मौत

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.

बेकाबू ट्रक कार से टकराया
बेकाबू ट्रक कार से टकराया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : August 31, 2026 at 6:45 AM IST

|

Updated : August 31, 2026 at 8:23 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. जेवर थाना क्षेत्र में नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में कार सवार चारों लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप चालू किया गया.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा (ETV Bharat)

बता दें कि ये हादसा थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जहां राजस्थान नंबर का एक ट्रक नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था. ​सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि,

पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों और एक्सप्रेस-वे के टोल रिकॉर्ड्स की मदद से उनकी पहचान स्थापित करने के प्रयास में जुटी है. प्राथमिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है, हालांकि ट्रक का संतुलन किस वजह से बिगड़ा ड्राइवर की झपकी थी या कोई तकनीकी खराबी? इसकी गहन जांच जारी है. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें:

  1. नरेला सड़क हादसा: अनियंत्रित मर्सिडीज की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा हाल
  2. कंझावला रोड एक्सीडेंट में शख्स की मौत, परिवार ने कहा हादसा नहीं ये सुनियोजित हत्या है
Last Updated : August 31, 2026 at 8:23 AM IST