तेलंगाना में भीषण हादसा, बजरी के नीचे दबकर 19 यात्रियों की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
रंगारेड्डी जिले में सड़क दुर्घटना 19 लोगों की मौत. इसके अलावा कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

Published : November 3, 2025 at 9:35 AM IST
|Updated : November 3, 2025 at 8:30 PM IST
हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में आज सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में 8 पुरुष, 10 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं.
परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत उपाय करने और घायलों को उच्च गुणवत्ता का इलाज सुनिश्चित करने को कहा है.

इस हादसे पर प्रधानमंत्री राष्ट्र्रीय राहत कोष से हर एक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायल के परिवार को 50,000 दिया जाएगा.
The loss of lives due to a mishap in the Rangareddy district of Telangana is deeply saddening. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
— PMO India (@PMOIndia) November 3, 2025
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be…
बता दें कि हादसा इस समय हुआ, जब बजरी से लदा एक टिपर, तंदूर डिपो की एक आरटीसी बस से टकरा गया. इस हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने डीजीपी और मुख्य सचिव से फोन पर बात की और उन्हें युद्धस्तर पर चलाए जा रहे राहत कार्यों को जारी रखने और सभी विभागों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री ने घायलों को बचाने के लिए पर्याप्त एम्बुलेंस और चिकित्साकर्मियों को तैनात करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने उपलब्ध मंत्रियों से भी दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहु.चने को कहा है.

बता दें कि यह घटना रंगारेड्डी जिलेचेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास हुई. इस हादसे में बजरी का भार बस पर गिरने से कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. इस दर्दनाक दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई.

पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू किया. बजरी में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. इनमें से कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से जाने दिया गया है. दूसरी ओर कई घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

जान लें कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब आरटीसी बस तंदूर से सवारियों को लेकर हैदराबाद जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस में 70 यात्री सवार थे. इनमें से ज्यादातर छात्र और कर्मचारी हैं.

बताया जा रहा है कि छात्र हैदराबाद के कई कॉलेजों में पढ़ रहे हैं. रविवार को छुट्टी होने के कारण, यह घटना उस समय हुई, जब वे अपने घर लौट रहे थे.
इस सड़क दुर्घटना के कारण हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर भारी जाम लग गया. चेवेल्ला-विकाराबाद मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन रोक दिए गए.

पुलिस ने 15 यात्रियों को बचाया
घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है. अब तक पुलिस ने बस कंडक्टर राधा समेत 15 यात्रियों को बचा लिया है. बचाव कार्य के दौरान, चेवेल्ला के पुलिस आयुक्त भूपाल श्रीधर के बाएं पैर में एक जेसीबी के चढ़ने से चोट लग गई. उन्हें चेवेल्ला अस्पताल ले जाया गया.
#WATCH | Rangareddy, Telangana | Several people lost their lives, and many others were injured in an accident between a TGSRTC bus and a truck near Khanapur Gate under Chevella police station area in Rangareddy district.
— ANI (@ANI) November 3, 2025
CM Revanth Reddy instructed the officials to immediately… pic.twitter.com/wzW6MjID2M
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.
रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के आदेश दिए. वह घायलों को हैदराबाद ले जाकर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चाहते थे.
Hyderabad, Telangana | CMO- " cm revanth reddy expressed grief over the road accident that took place in chevella mandal of rangareddy district. the cm instructed the officials to immediately reach the spot and take necessary relief measures. the cm ordered that the complete… https://t.co/u2dg9LkjKF
— ANI (@ANI) November 3, 2025
वहीं, भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष केसीआर ने भी रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में मिर्जागुडा के पास हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया. उन्होंने जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की.
BRS PRO says, " brs chief kcr expressed deep shock and grief over the tragic accident near mirjaguda in chevella mandal of ranga reddy district, where 17 people lost their lives after an rtc bus collided with a tipper. he condoled the loss of lives and extended his heartfelt… https://t.co/u2dg9LkjKF
— ANI (@ANI) November 3, 2025
टिपर क्या होता है: टिपर, ट्रक जैसा एक प्रकार का भारी वाहन है. यह कंस्ट्रक्शन और खनन जैसे कामों में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें एक खोल या बाॅडी होती है जो पीछे की ओर झुककर सामग्री जैसे रेत, पत्थर, मिट्टी आदि को खाली कर देती है. यह खराब सड़कों पर चलने के लिए मजबूत होती है. इसमें शक्तिशाली इंजन लगा होता है.
ये भी पढ़ें- बागपत में भीषण हादसा; सब्जियों से भरा तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 3 किसानों की मौत, 6 घायल

