ETV Bharat / bharat

'EVM में चोरी.. इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगी RJD', बिहार चुनाव में हार पर महागठबंधन के नेता का बड़ा बयान

बिहार चुनाव में मिली हार के बाद आरजेडी नेताओं ने समीक्षा बैठक की. उन्होंने इसके लिए ईवीएम और धनबल को जिम्मेदार ठहराया. पढ़ें खबर

TEJASHWI YADAV
तेजस्वी यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 17, 2025 at 9:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर पार्टियां समीक्षा बैठक कर रही हैं. इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने जीते हुए विधायकों के साथ बैठक की. इस मीटिंग में कई मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई. हार के कारणों को खंगाला गया. पार्टी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने अपनी बात रखी.

"गहन समीक्षा की गई. EVM का खेल सामने आया, वोट का खेल हुआ है. 10,000 रुपये एक धोखा था. चुनाव से पहले खुलेआम पैसा बांटा गया."- मंगनी लाल मंडल, प्रदेश अध्यक्ष, आरजेडी

'चुनाव में जमकर रुपये बांटे गए' : मंगनी लाल मंडल ने आगे कहा कि ईवीएम का जादू सामने आया, खेला हो गया. धनतंत्र का प्रयोग हुआ है. जमकर रुपये बांटे गए हैं. हमारे नेताओं को प्रताड़ित किया गया. जगह-जगह उन्हें हिरासत में लिया गया, गिरफ्तार किया गया. रात में खुलेआम पैसा बांटा गया. चुनाव आयोग से लेकर ऑबजर्वर तक को जानकारी दी गई लेकिन कुछ नहीं हुआ.

''बिहार चुनाव में ईवीएम का खेल हुआ. ईवीएम मशीन की समाप्ति होनी चाहिए. अगर निष्पक्ष चुनाव करना है तो पुरानी व्यवस्था लागू करनी होगी. ईवीएम की जगह मत पेटी से चुनाव हो.''- मंगनी लाल मंडल, प्रदेश अध्यक्ष, आरजेडी

'बैलेट पेपर में जीते, EVM में हारे' : वहीं दूसरी तरफ राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नव निर्वाचित विधायकों के द्वारा तेजस्वी यादव को दल की तरफ से विधानमंडल का नेता चुना गया है. जो दिशानिर्देश मिला है उसपर हम लोग काम करेंगे. EVM में चोरी हुई है, EVM के खिलाफ लड़ाई लड़नी है. बैलेट पेपर से जो हुआ है उसमें हम चुनाव जीते हैं. EVM में ही हारे हैं.

तीसरे स्थान पर पहुंची RJD : दरअसल, अभी-अभी संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार हुई है. जो पार्टी 2020 में सबसे ऊपर थी, वह इस बार 25 सीट लेकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है. पार्टी के नेताओं का मानना है कि इसके लिए शासन-प्रशासन, ईवीएम और चुनाव आयोग जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें :-

'संजय यादव को हरियाणा भेज दिया जाए..' राबड़ी आवास के बाहर लगे मुर्दाबाद के नारे

'हम चुनाव जरूर हारे हैं, भरोसा नहीं', ऑटो ड्राइवर की तेजस्वी के लिए दिल छू लेने वाली बात