ETV Bharat / bharat

लालू यादव की तस्वीर का 251 किलो दूध से अभिषेक, RJD नेता ने बताया कलयुग का देवता

वैशाली में राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव की तस्वीर का 251 किलो दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की. रिपोर्ट-अमरेश शर्मा

lalu yadav photo milk abhishek in vaishali
लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पर दूध से अभिषेक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 23, 2026 at 1:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वैशाली: वैशाली में राजद नेता एवं समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने एक अनोखा आयोजन किया. उन्होंने राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तस्वीर का 251 किलो दूध से अभिषेक किया. आचार्य अभय पंडित की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर को फूल-मालाओं से सजाया गया था. इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.

मंत्रोच्चार के बीच पूजा: आचार्य की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के बीच दूधाभिषेक का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस खास राजनीतिक और धार्मिक आयोजन में केदार प्रसाद यादव के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की. इसके साथ ही नेताओं ने दल के प्रति अपनी राजनीतिक निष्ठा भी दोहराई.

लालू यादव कलयुग के अवतार: इस मौके पर केदार प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव को कलयुग का अवतार और भगवान का रूप बताया. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीबों की मदद की है. उन्होंने पिछड़ों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती देने का काम किया. लालू यादव ने सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया.

लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पर दूध से अभिषेक (ETV Bharat)

"लालू यादव ने दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है. लालू प्रसाद यादव भगवान कृष्ण के अवतार हैं. द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने मथुरा की रक्षा की थी. आज कलयुग में लालू यादव बिहार की रक्षा कर रहे हैं. जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने कंस के अत्याचार से लोगों को मुक्ति दिलाई थी, उसी प्रकार लालू प्रसाद यादव ने भी काम किया है." - केदार प्रसाद यादव, राजद नेता

भगवान के समान राजनीतिक नेता: उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़कर उनकी आवाज को बुलंद किया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव उनके लिए केवल एक राजनीतिक नेता नहीं हैं. वे उनके लिए भगवान के समान हैं. इसी आस्था के कारण उन्होंने उनकी तस्वीर का दूध से अभिषेक किया और प्रार्थना की.

समर्थकों ने लगाए जोरदार नारे: कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना के बाद समर्थकों ने लालू प्रसाद यादव के समर्थन में नारे भी लगाए. नेताओं ने कहा कि यह आयोजन उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से किया गया था. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी लालू यादव के राजनीतिक योगदान को याद किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही.

ये भी पढ़ें: