'मैं गंदी हूं, पिता लालू यादव को गंदी किडनी लगवाई, मेरी गलती है...', रोहिणी आचार्य के पोस्ट से मची खलबली
चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब लालू यादव परिवार टूटने की कगार पर है. रोहिणी आचार्य की पोस्ट नें हंगामा मचा दिया है.

Published : November 16, 2025 at 1:08 PM IST
पटना: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने फिर से अपने अपमान को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. अपने दो पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने 10 सर्कुलर रोड में अपने ऊपर हुई बदतमीजी और किडनी डोनेट के नाम पर की जा रही बयान बाजी का जिक्र किया है.
घर में जलील करने का आरोप: रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में 10 सर्कुलर रोड में हुए अपमान का जिक्र करते हुए लिखा है कि "कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी"
कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए…
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025



इस पोस्ट के सार्वजनिक होने के बाद बिहार की राजनीति में खासा उबाल आ गया है. जानकारों का मानना है कि रोहिणी आचार्य का यह बयान लालू यादव परिवार के भीतर चल रहे अंतर्कलह को और स्पष्ट कर रहा है.

रोहिणी इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर राजनीति और परिवार से दूरी बनाने के संकेत दे चुकी हैं. शनिवार को उन्होंने सबसे पहले एक्स (ट्विटर) पर लिखा था कि वे राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार से रिश्ता तोड़ रही हैं. इसके कुछ देर बाद एयरपोर्ट पर यह खबर आई कि हार के कारण पूछने पर उनपर चप्पल से हमला करने की कोशिश हुई. फिर रविवार को रोहिणी ने एक और पोस्ट में बताया कि उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं, जिसके चलते वे अपने बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ने पर मजबूर हो गईं.
ये भी पढ़ें:
महिलाओं को आखिर क्यों है नीतीश पर अटूट विश्वास, इनकी सुनामी ने NDA को दिलाई प्रचंड जीत

