ETV Bharat / bharat

लाल किला ब्लास्ट मामला: सामने आया पुलवामा कनेक्शन, जानें कहां तक पहुंची पुलिस की जांच

दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके में 9 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने जांच अब तेज कर दी.

लाल किला ब्लास्ट मामला
लाल किला ब्लास्ट मामला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 11, 2025 at 9:33 AM IST

|

Updated : November 11, 2025 at 9:42 AM IST

8 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: देश की आजादी के जश्न से लेकर कई ऐतिहासिक कार्यक्रमों का गवाह रह चुकी लाल किले सोमवार की शाम एक ऐसे ब्लास्ट का गवाह बन गया कि इसका कारण पता करने के लिए देर रात तक तमाम जांच एजेंसी सबूत बटोरने में जुटी रही. अभी तक कुल 9 की मौत और 20 के घायल होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है.

उधर, I-20 कार के मालिक सलमान को रात में ही पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में, जिस हुंडई आई20 कार में धमाका हुआ था, उसके पंजीकृत मालिक मोहम्मद सलमान को गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया है. सलमान ने बताया है कि उसने यह कार आगे दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र नामक व्यक्ति को बेच दी थी. पुलिस अब कार के वास्तविक मालिक तक पहुंचने के लिए आगे की कड़ियों की तलाश कर रही है.

लाल किला ब्लास्ट मामला (ETV Bharat)

पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया

लाल किले के पास चलती कार में शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ था. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. गृह मंत्री अमित शाह ने बताया, 'एक i-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ है.' पुलिस के मुताबिक कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी. पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. सलमान ने इसे पुलवामा के तारिक को बेची थी. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि ब्लास्ट लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ, यहां लालकिले और चांदनी चौक को पाटने वाली सड़क नेताजी सुभाष मार्ग पर जगह-जगह लगे हाई रेसोल्यूशन के सीसीटीवी के फुटेज से गाड़ी में सवार लोगों की पहचान की जा रही है.

मृतकों की संख्या
मृतकों की संख्या (ETV Bharat)

दिल्ली ब्लास्ट की वजह साफ नहीं

हालांकि देर रात तक ब्लास्ट की वजह साफ नहीं हुई थी. पिछले दिनों कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल, फरीदाबाद और सहारनपुर में तकरीबन 2900 किलो विस्फोटक जब्त हुआ है. इन सबसे भी कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस को चाइनीज स्टार पिस्टल, बरेटा पिस्टल, एके 56 राइफल और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स, बैटरी, टाइमर्स, रिमोट कंट्रोल और दूसरी चीजें बरामद हुई हैं. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं कि ये हादसा है या कोई साजिश.

हाई-सिक्योरिटी और घनी आबादी वाला क्षेत्र में ब्लास्ट

धमाके में घायलों की संख्या
धमाके में घायलों की संख्या (ETV Bharat)
दिल्ली में लालकिले के सामने, चांदनी चौक के अति व्यस्त इलाके में सोमवार शाम को भीषण धमाका ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यह घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हुई. यह एक हाई-सिक्योरिटी और घनी आबादी वाला क्षेत्र है. यहां हमेशा भीड़ रहती है. इस जगह पर सुबह से लेकर रात तक पर्यटकों की भी भीड़ लगी रहती है. सड़क के जिस जगह चौराहे पर कार में ब्लास्ट हुआ वहां से चंद मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी भी बनी हुई है. जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है.

धमाके का ब्यौरा और मायने

दिल्ली में बीते एक दशक में ब्लास्ट की ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. इस ब्लास्ट के दिन और समय को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं. यह ब्लास्ट एक हुंडई आई 20 कार में शाम करीब 6:52 से 6:55 बजे के बीच हुआ, जब यह धीमी गति से चल रही थी या रेड लाइट पर रुकी थी. धमाका इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए, आसपास खड़ी कई गाड़ियां (लगभग 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो-रिक्शा) जलकर खाक हो गईं. धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी, और पास के लाल मंदिर के शीशे टूट गए.

पुलिस जांच की प्रमुख बातें
पुलिस जांच की प्रमुख बातें (ETV Bharat)

कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित

इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. बिहार में आज विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान है, ऐसे में वहां खास एहतियात बरतने को कहा गया है. यह विस्फोट राष्ट्रीय राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इलाके में हुआ है, जो इसकी संवेदनशीलता को दर्शाता है. मामले की गहन जांच के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमें घटनास्थल पर पहुंच देर रात तक सबूत जुटाने में लगी रही. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया है कि सभी एजेंसियां हर संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने अभी तक इसे औपचारिक रूप से आतंकवादी हमला घोषित नहीं किया है, लेकिन इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है. जांच एजेंसियां धमाके की प्रकृति और उद्देश्य का पता लगाने में जुटी हैं.

लाल किला धमाका: पुलिस जांच की अब तक की प्रमुख बातें

  • धमाके वाली गाड़ी का विवरण
  • लाल किले के बाहर जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, वह पेट्रोल और CNG दोनों से चलने वाली गाड़ी थी. यह हरियाणा नंबर की 2014 मॉडल की कार बताई जा रही है.
  • गाड़ी के मालिक की जांच
  • प्रारंभिक जांच में पता चला कि गाड़ी सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी. सलमान ने पुलिस को बताया कि उसने यह गाड़ी कुछ समय पहले बेच दी थी. फिलहाल पुलिस गाड़ी के वर्तमान मालिक की पहचान और ट्रेल खंगालने में जुटी हुई है.
  • धमाका गाड़ी के पिछले हिस्से में हुआ, जिसमें तीन लोग सवार थे. शुरुआती सूचना में इसे इको वैन में धमाका बताया गया था, लेकिन बाद की जांच में स्पष्ट हुआ कि विस्फोट i20 कार में हुआ था.
  • घायलों के शरीर से कोई नुकीले या छर्रे जैसे पदार्थ नहीं मिले हैं. यह तथ्य इस दिशा में इशारा करता है कि धमाके की प्रकृति सीएनजी विस्फोट या यांत्रिक कारण से भी जुड़ी हो सकती है.
  • जिस स्थान पर धमाका हुआ, वहां हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरे लगे हुए हैं. पुलिस इन फुटेजों को महत्वपूर्ण सबूत मान रही है और हर एंगल से वीडियो की जांच की जा रही है.
  • फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट सीएनजी सिलेंडर के फटने से हुआ या किसी विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया.

डंप डाटा विश्लेषण: पुलिस ने आसपास के इलाके का डंप डाटा निकालना शुरू कर दिया है. इससे यह पता लगाया जा रहा है कि धमाके के समय कितने मोबाइल नंबर सक्रिय थे और किस नंबर से किसे कॉल की जा रही थी. यह डाटा संदिग्ध संपर्कों का पता लगाने में मदद करेगा.

हरियाणा कनेक्शन और आरडीएक्स बरामदगी: जांच एजेंसियां इस घटना को हाल ही में हरियाणा में बरामद भारी मात्रा में RDX से जोड़कर भी देख रही हैं. इस कड़ी में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एजेंसियों की संयुक्त जांच: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देशभर की सुरक्षा एजेंसियां, विभिन्न राज्यों की एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां आपस में समन्वय बनाकर काम कर रही हैं. सूचनाओं का आदान-प्रदान लगातार जारी है, जिससे किसी भी आतंकी साजिश को उजागर किया जा सके.

दिल्ली धमाके पर क्या बोले डीसीपी: दिल्ली विस्फोट पर डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा कि विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच चल रही है, हम इस समय हर डिटेल्स शेयर नहीं कर सकते. निष्कर्ष निकलने के बाद हम सूचित करेंगे.

ये भी पढ़ें:

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके में 9 की मौत, 20 घायल; गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

"किसी का धड़ पड़ा था तो किसी का हाथ, हम डरकर भागे लगा धरती फट जाएगी" प्रत्यक्षदर्शियों ने बताए हालात

दिल्ली ब्लास्ट : LNJP अस्पताल में अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, गार्ड और पुलिस नहीं जाने दे रही अंदर

लाल किला के पास हुए ब्लास्ट पर चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद की कड़ी निंदा, सुरक्षा को लेकर बैठक कल

Last Updated : November 11, 2025 at 9:42 AM IST