ETV Bharat / bharat

छत्तीसगढ़ की बीजेपी नेता से दुष्कर्म और धोखाधड़ी, रांची का कारोबारी गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस का एक्शन

छत्तीसगढ़ की बीजेपी नेता से दुष्कर्म, वसूली और धोखाधड़ी केस में रांची का कारोबारी गिरफ्तार किया गया है.

Bilaspur SP Office
बिलासपुर एसपी ऑफिस (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 22, 2026 at 8:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में BJP की एक महिला नेता ने रांची के एक कारोबारी पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. बिलासपुर पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है. बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है. महिला नेता का आरोप है कि कारोबारी ने उन्हें एक माइनिंग बिजनेस में कथित तौर पर निवेश करने के लिए उकसाया था. करीब 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश था.

रांची से बिलासपुर लाया गया आरोपी

बिलासपुर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान रांची के कारोबारी के रूप में हुई है. उसे पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को ही बिलासपुर लाया गया है.

14 मई को बिलासपुर पुलिस में हुई थी शिकायत

SSP ने बताया कि BJP नेता की शिकायत के बाद 14 मई को यहां के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, वसूली और धोखाधड़ी समेत कई आरोपों में FIR दर्ज की गई थी.जांच के तहत मामले से जुड़े मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड, पैसों के लेन-देन और दूसरे दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच की जा रही है.

14 मई को पीड़िता ने शिकायत की. उसके बाद हमने जांच की है. जांच के आधार पर आरोपी को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया है- रजनेश सिंह, एसएसपी, बिलासपुर

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में क्या कहा ?

शिकायत के मुताबिक, BJP नेता की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में रांची के रहने वाले कारोबारी से मुलाकात हुई. पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर खुद को एक बड़ा उद्योगपति बताया और माइनिंग बिज़नेस में भारी मुनाफे का वादा करके नेता को निवेश करने के लिए लुभाया. बाद में आरोपी ने कथित तौर पर बिज़नेस में हिस्सेदारी (पार्टनरशिप) देने और निवेश पर दोगुना रिटर्न दिलाने का भरोसा दिलाकर नेता से 1.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश करवा लिया.

8 महीने पहले पीड़िता के साथ हुई गंदी हरकत

इस दौरान दोनों के बीच काफी जान-पहचान हो गई थी और आरोपी अपने परिवार के साथ अक्सर बिलासपुर में नेता के घर आता-जाता रहता था.करीब आठ महीने पहले रायपुर से बिलासपुर जाते समय आरोपी ने जान-बूझकर किसी बहाने से अपने ड्राइवर को वहां से हटा दिया और एक सुनसान जगह पर नेता से दुष्कर्म किया. इसके बाद वह उन्हें सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया.

"आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी"

पुलिस ने बताया कि बाद में पीड़िता एक ऑटो-रिक्शा से बिलासपुर वापस लौटीं.नेता ने अपनी शिकायत में आगे आरोप लगाया है कि आरोपी मोबाइल मैसेज और चैट के ज़रिए उन पर और पैसे देने का दबाव बनाता रहा और उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता रहा.

सोर्स: पीटीआई

IPL सट्टेबाजी पर धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार

कबाड़ व्यवसायी के मकान पर बुलडोजर एक्शन, पुल गायब करने वाले मुख्य आरोपी का टूटा 2 मंजिला मकान

दंतेवाड़ा में 2 साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्लास्टिक बोरी में मिला कंकाल, गुमशुदा लोगों की तलाशी अभियान से खुलासा